फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Akhilesh yadavs die-hard fan, Has got a tattoo of SP supremo on his chest, I will definitely go to Lucknow

अखिलेश का जबरा फैन: सीने में गुदवाया है सपा सुप्रीमो का टैटू, कहा- उनसे हाथ मिलाने लखनऊ जरूर जाऊंगा

Wed, 17 Jul 2024 09:02 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 17 Jul 2024 09:02 AM IST
सार

Hamirpur News: अखिलेश यादव के फैन अतर सिंह यादव का कहना है कि अब सपा के मुखिया अखिलेश यादव उसके सीने में निवास करते हैं। इसके चलते उसने अपने सीने पर सपा मुखिया का टैटू भी बनवा रखा है। जिसे दिखाते हुए वह अपने आप में गर्व महसूस करता है।

विज्ञापन
Akhilesh yadavs die-hard fan, Has got a tattoo of SP supremo on his chest, I will definitely go to Lucknow
अखिलेश का जबरा फैन - फोटो : amar ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 में मिली ऐतिहासिक जीत से सपा के चाहने वालो की संख्या में इजाफा हुआ है। वहीं, युवाओं में अखिलेश यादव की दीवानगी सिर चढ़कर बोल रही है। ऐसी ही अखिलेश यादव का एक फैन हमीरपुर जिले में सामने आया है।

विज्ञापन

विकासखंड मुस्करा के एक गांव में रहने वाले युवक ने सीने पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का टैटू बनवाकर सबसे बड़ा फैन होने का दावा किया।  कस्बा थाना क्षेत्र की बिहुनी खुर्द निवासी अतर सिंह यादव (25)वर्ष पुत्र भारत यादव ने बताया कि 12 वर्ष की आयु से ही वह सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बहुत बड़ा फैन बन गया था।

विज्ञापन

कहा कि अब सपा के मुखिया अखिलेश यादव उसके सीने में निवास करते हैं। इसके चलते उसने अपने सीने पर सपा मुखिया का टैटू भी बनवा रखा है। जिसे दिखाते हुए वह अपने आप में गर्व महसूस करता है। कहा कि जब भविष्य में उनकी सरकार बनेगी।

सपा मुखिया से हाथ मिलाने लखनऊ जरूर जाऊंगा
तब एक बार अपने सपा मुखिया से हाथ मिलाने लखनऊ जरूर जाऊंगा। यह उसका सपना है, जो कभी न कभी जरूर साकार होगा। क्षेत्र के इस युवा में इस तरह का जोश एक अलग ही चर्चा का विषय बना हुआ है। हर कोई उसकी दीवानगी की ही चर्चा कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed