सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya Accident Motorcyclist killed in collision with DCM police seize vehicle search for absconding driver

Auraiya Accident: डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पुलिस ने वाहन को कब्जे में लिया, फरार चालक की तलाश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 01 Apr 2026 11:45 AM IST
विज्ञापन
सार

Auraiya News: बेला-कानपुर मार्ग पर डीसीएम की टक्कर से घायल बाइक सवार की जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने वाहन जब्त कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Auraiya Accident Motorcyclist killed in collision with DCM police seize vehicle search for absconding driver
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

औरैया जिले में बेला-कानपुर मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के सामने मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रात करीब 11:30 बजे डीसीएम के चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में घायल आशीष यादव उर्फ यदुवीर (35) पुत्र अशोक कुमार निवासी गांव माखनपुरवा को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल बेला के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल औरैया रेफर कर दिया। 

Trending Videos

सूचना पर हल्का प्रभारी उपनिरीक्षक बृजभूषण तिवारी घायल के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उपचार के दौरान देर रात ही आशीष यादव की मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके से डीसीएम वाहन को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक दुर्घटना के बाद फरार हो गया। परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए थे। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, फरार चालक की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed