फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya Doctor jumps into Yamuna in while livestreaming video SHO and hospital owner accused body recovered

‘मौत का लाइव': वीडियो में छलका डॉक्टर का दर्द, यमुना में लगाई थी छलांग, 15 घंटे बाद शव बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 16 Jul 2026 12:24 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 16 Jul 2026 12:24 PM IST
सार

Auraiya News: एक निजी अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर ने एसएचओ और अस्पताल संचालक पर उत्पीड़न, मारपीट और बंधक बनाने का आरोप लगाते हुए लाइव किया और फिर यमुना नदी में छलांग लगा दी। 15 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद डॉक्टर का शव बरामद कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Auraiya Doctor jumps into Yamuna in while livestreaming video SHO and hospital owner accused body recovered
मृतक की फाइल फोटो और रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में मोहल्ला तिलक नगर स्थित एक निजी अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर के यमुना नदी में कूदने की घटना ने पूरे प्रशासन को झकझोर कर रख दिया है। मरने से पहले डॉक्टर द्वारा लाइव वीडियो पर लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश है।

विज्ञापन

बुधवार दोपहर यमुना नदी में छलांग लगाने से पहले डॉक्टर ने तीन-चार बार लाइव किया। इसमें उन्होंने कोतवाली के एसएचओ और अस्पताल के कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए। डॉक्टर का कहना था कि उन्हें अस्पताल में बंधक बनाकर रखा गया।

विज्ञापन





प्रशासन की टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया
उनके साथ मारपीट की गई और लगातार मानसिक उत्पीड़न किया गया। अपनी आपबीती सुनाते हुए उन्होंने अपनी व्यथा बयां की, जो अब वायरल हो रही है। घटना के तुरंत बाद पुलिस और प्रशासन की टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया।

15 घंटे बाद शव बरामद
15 घंटे के लंबे संघर्ष के बाद डॉक्टर का शव यमुना नदी से बरामद कर लिया गया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल संचालक एसके सिंह समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संचालक एसके सिंह को गिरफ्तार भी कर लिया है।

विज्ञापन

ये था पूरा मामला
मोहल्ला तिलक नगर स्थित एक निजी अस्पताल में तैनात लखीमपुर के डॉक्टर ने बुधवार दोपहर यमुना नदी में छलांग लगा दी। डॉक्टर की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार छलांग लगाने से पहले डॉक्टर ने लाइव पर कोतवाली के एसएचओ व अस्पताल कर्मी पर उत्पीड़न, मारपीट और बंधक बनाए जाने के आरोप लगाए।

अस्पताल के एक कर्मचारी से विवाद हुआ था
लखीमपुर के थाना व कस्बा मोहम्मदी निवासी डॉ. सौरभ बाजपेयी करीब तीन साल से शहर के निजी अस्पताल में तैनात हैं। वह यहां तिलक नगर मोहल्ले में रहते हैं। पुलिस का कहना है कि बुधवार की दोपहर तीन-चार बजे के करीब वह फेसबुक लाइव पर आए। जिसमें उन्होंने बताया कि डॉक्टर का कुछ दिन पहले अस्पताल के एक कर्मचारी से विवाद हुआ था।

बंधक बनाकर उत्पीड़न किया गया
सदर कोतवाली के गांव हरिरपुर निवासी इस अस्पताल कर्मी पर उन्होंने पीटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मारपीट के बाद जब वह कोतवाली पहुंचे, तो आरोपी व एसएचओ के सजातीय होने के कारण कोई कार्रवाई नहीं की गई। उल्टा उन्हें बंधक बना लिया गया। उसके उनका उत्पीड़न किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed