{"_id":"6a579694a3e2c1a6e307f943","slug":"mother-of-two-marries-man-10-years-her-junior-in-temple-2026-07-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"परवान चढ़ी मोहब्बत: दो बच्चों की मां ने 10 साल छोटे युवक से मंदिर में रचाई शादी, पति की हो चुकी है मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परवान चढ़ी मोहब्बत: दो बच्चों की मां ने 10 साल छोटे युवक से मंदिर में रचाई शादी, पति की हो चुकी है मौत
Thu, 16 Jul 2026 06:45 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 16 Jul 2026 06:45 PM IST
सार
Auraiya News: दो बच्चों की मां ने 10 साल छोटे युवक से मंदिर में शादी रचा ली। शादी के बाद दोनों मंसुखपुर चले गए।
विज्ञापन
मंदिर में एक दूसरे को वरमाला पहनाते प्रेमी युगल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो बच्चों की मां ने एक युवक से बुधवार को मंदिर में शादी कर ली, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस ने ऐसी किसी भी जानकारी से इन्कार किया है। शादी के बाद दोनों मंसुखपुर चले गए। थाना क्षेत्र के गांव जसवंतपुर निवासी रीना देवी (35) दो बच्चों की मां है। उसका काफी समय पहले से गांव मंसुखपुर निवासी दीपू दोहरे (25) से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को दोनों ने शादी करने का मन बनाया और के साथ अपनी मर्जी से दुर्गा देवी मंदिर एवं आशा देवी मंदिर में पहुंचे। वहां विधि विधान से दोनों ने शादी कर ली। रीना देवी का एक बेटे पांच व बेटी है। बेटा उनके साथ में था, बेटी की जानकारी वह नहीं दे सकी। बताया जा रहा है कि महिला की ससुराल जालौन स्थित थाना माधव गढ़ क्षेत्र के गांव खिसारी में थी।
विज्ञापन
करीब डेढ़ साल पहले पति की बीमारी से मौत हो गई थी। अपनी इच्छा से मंदिर पहुंचे और सात फेरे लेकर जीवनभर साथ रहने का फैसला किया। इस शादी की खबर फैलते ही गांव और आसपास के क्षेत्रों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
फिलहाल दोनों ने अपनी मर्जी से शादी करने की बात कही है और साथ रहने का निर्णय लिया है। थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।