फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya Brothers clash over work methods major commotion and physical altercation at Pandey Clinic

Auraiya: कामकाज के तौर-तरीके पर भिड़े भाई, पांडे क्लीनिक में जमकर हंगामा और मारपीट, पीड़ित ने लगाए गंभीर आरोप

Thu, 16 Jul 2026 11:34 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 16 Jul 2026 11:34 AM IST
सार

Auraiya News: पांडे क्लीनिक में भाइयों द्वारा काम करने के विरोध पर जमकर हंगामा और मारपीट हुई। पीड़ित राजवीर ने क्लिनिक संचालकों पर भाई को बंधक बनाकर घरेलू व अस्पताल के काम कराने, जातिसूचक गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Auraiya Brothers clash over work methods major commotion and physical altercation at Pandey Clinic
अजीतमल कोतवाली - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में अजीतमल कस्बे के अजीतमल तिराहे पर स्थित पांडे क्लीनिक में कामकाज के तौर-तरीकों को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। इस घटना में क्लिनिक मालिक और एक पक्ष के बीच जमकर कहासुनी व मारपीट हुई है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, 15 जुलाई 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि पांडे क्लीनिक में राज नाम का एक युवक कार्यरत है।

विज्ञापन

इसी क्लीनिक पर राज के बड़े भाई राजवीर पहुंचे और वहां काम करने के तरीके पर आपत्ति जताने लगे। राजवीर का कहना था कि वह अपने भाई के काम करने के तरीके के पक्ष में नहीं हैं। देखते ही देखते यह विवाद और बढ़ गया, जिससे क्लिनिक परिसर में भारी हंगामा हुआ। राजवीर और क्लिनिक मालिकके बीच तीखी बहस के बाद मारपीट शुरू हो गई।

विज्ञापन

 





मारपीट व जातिसूचक गालियां देने का आरोप
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने एक पक्ष की मिली तहरीर के आधार पर अस्पताल में बंधक बनाकर मारपीट व जातिसूचक गालियां देने का आरोप में आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आर्यनगर निवासी राजवीर पुत्र हरिकृष्ण ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते  हुए आरोप लगाया हे कि उसके दो छोटे भाई और चाचा के दो लड़के सभी नाबालिग है।

बंधक बनाकर घरेलू व अन्य काम कराते थे
विपक्षी अपने अस्पताल में जबरन बंधक बनाकर घरेलू व अन्य काम कराते थे। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की जाती थी। पीड़ित के अनुसार 15 जुलाई 2026 को उसके भाई राज को  बहाने से बुलाकर अपने अस्पताल ले आए वहां पर रखी चाय भाई द्वारा छू लेने पर उसके साथ मारपीट की गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।

विज्ञापन

पीड़ित की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज
आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंची उसकी मां जय लक्ष्मी के साथ भी अभद्रता की गई। जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर पप्पू पांडेय, विनोद पांडेय, गुड्डू पांडेय, रामजी पांडेय, गोरेलाल और श्यामजी पांडेय  के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अस्पताल में कार्य करने का विरोध करने पर झगड़ा
वहीं, जानकारी के अनुसार भाइयों द्वारा अस्पताल में कार्य करने का विरोध करने पर झगड़ा हुआ है। इसके चलते मारपीट हुई थी। इस संबंध में सीओ सदर ने बताया कि अस्पताल में कार्य कर रहे लोगों का भाई विरोध करता था, जिस बात को लेकर विवाद हुआ हे। तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed