फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Youth murdered with a sharp edged weapon liquor bottles and glasses found at the scene

Kanpur: धारदार हथियार से युवक की हत्या, मौके से मिलीं शराब की बोतलें और गिलास, परिजनों की पुलिस से झड़प

Thu, 16 Jul 2026 08:37 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 16 Jul 2026 08:37 AM IST
सार

Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीगांव में हरिमोहन सिंह यादव की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। शव ट्यूबवेल पर मिला, जहां शराब की बोतलें और गिलास भी पाए गए। मौके पर साक्ष्य जुटाए बिना शव ले जाने के प्रयास पर पुलिस और आक्रोशित परिजनों के बीच जमकर झड़प हुई।

विज्ञापन
Kanpur Youth murdered with a sharp edged weapon liquor bottles and glasses found at the scene
घटनास्थल पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हाथीगांव की है, जहां अनिल सिंह के ट्यूबवेल पर खून से लथपथ शव देखकर हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान हरिमोहन सिंह यादव पुत्र स्व. भगवंत सिंह यादव (45) निवासी के रूप में हुई है। वह चार भाइयों में सबसे बड़े थे।

विज्ञापन

परिवार में माता पुष्पा देवी, तीन भाई भगवान सिंह, जग नायक सिंह और अनिल यादव के साथ वह एक साथ रहते थे। ट्यूबवेल से उनका घर लगभग तीन सौ मीटर की दूरी पर है। घटना की जानकारी सुबह करीब पौने पांच बजे पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि पास में खेत करने वाले बजरंग पासवान मक्का की फसल देखने गए थे।

विज्ञापन





मौके से मिलीं शराब की बोतलें और गिलास
ट्यूबवेल के पास खून पड़ा देख, उन्होंने तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि ट्यूबवेल के आसपास 20 गिलास और दो अंग्रेजी व एक देशी शराब की बोतलें बिखरी पड़ी थीं। परिजनों ने बताया कि रात करीब दस बजे छोटी बहू प्रियंका ने हरिमोहन को खाना खाने के लिए फोन किया था। तब उन्होंने बताया था कि खाना खा चुके हैं और अब सोने जा रहे हैं, घर नहीं आएंगे।

पुलिस और परिजनों के बीच झड़प
इसके बाद सुबह यह हादसा सामने आया। पुलिस बिना फॉरेंसिक टीम और जांच के शव उठाकर ले जाने लगी, तो परिजन आक्रोशित हो गए। शव उठाने को लेकर पुलिस और परिजनों के बीच झड़प भी हुई। परिजनों का आरोप है कि साक्ष्य नष्ट करने की जल्दबाजी में जांच को नजरअंदाज किया जा रहा है।  फिलहाल पुलिस जांच में जुटीं है और फॉरेंसिक का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed