सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Five Sheep Found with Throats Slit in Enclosure

Auraiya: बाड़े में बंधी पांच भेड़ों की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों में दहशत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 22 Mar 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
सार

बाड़े में बंधी पांच भेड़ों की गला रेतकर हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार हिंसक जानवर के हमले से भेड़ों की मौत हुई है।

Auraiya: Five Sheep Found with Throats Slit in Enclosure
घटनास्थल पर जांच करते थाना प्रभारी निरीक्षक व मौजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव मधवापुर में शनिवार की रात अज्ञात हमलावरों ने बाड़े में बंधीं पांच भेड़ों का गला रेत दिया। वहीं, एक भेड़ गंभीर रूप से घायल है। घटना से ग्रामीणों में दहशत है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। थाना क्षेत्र के गांव मधवापुर निवासी पशुपालक कालीचरण चक्रवर्ती ने बताया कि वह रोज की तरह शनिवार रात भेड़ों को घर के पीछे बने बाड़े में बांधकर सो गए थे। सुबह जब वह भेड़ों को बाहर निकालने पहुंचे तो बाड़े में पांच भेड़ें मरी पड़ी थीं। एक घायल भेड़ तड़प रही थी। ग्रामीणों के अनुसार धारदार हथियार से भेड़ों की हत्या की गई।

Trending Videos


उधर, मामले की सूचना पर पहुंची कंचौसी चौकी व थाने फोर्स ने घटना की जांच की। पुलिस के अनुसार भेड़ों पर हिंसक जानवर द्वारा हमला किया गया, लेकिन घटनास्थल के हालात कुछ और ही बयां कर रहे हैं। भेड़ों के शरीर पर गहरे जख्म के निशान हैं, जो किसी हिंसक जानवर के पंजे या दांतों के बजाय धारदार हथियार से किए गए हमले की ओर इशारा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालीचरण ने बताया कि इस घटना से उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कार्रवाई की मांग की है। साथ ही भेड़ों का पोस्टमार्टम कराने के लिए भी कहा, जिससे मौत के कारण स्पष्ट हो सके। थाना प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायन त्रिपाठी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पशु चिकित्सक को सूचित कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed