{"_id":"69f0bf15295bb12d0a03db49","slug":"auraiya-pravin-togadia-says-establish-hanuman-chalisa-centers-from-cities-to-villages-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: प्रवीण तोगड़िया बोले- शहर से लेकर गांव में स्थापित करें हनुमान चालीसा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: प्रवीण तोगड़िया बोले- शहर से लेकर गांव में स्थापित करें हनुमान चालीसा केंद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 28 Apr 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
सार
यूपी के औरैया जिले पहुंचे प्रवीण तोगड़िया का भव्य स्वागत हुआ। प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि उनका लक्ष्य है कि भारत के हर गांव और शहर की हर कॉलोनी में हनुमान चालीसा केंद्र स्थापित किए जाएं।
औरैया पहुंचे प्रवीण तोगड़िया
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
अजीतमल कस्बे में उस समय खासा उत्साह देखने को मिला जब प्रवीण तोगड़िया ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडेय व विवेक तिवारी के आवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सामूहिक हनुमान चालीसा अभियान को व्यापक स्तर पर चलाए जाने पर जोर दिया। प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि उनका लक्ष्य है कि भारत के हर गांव और शहर की हर कॉलोनी में हनुमान चालीसा केंद्र स्थापित किए जाएं।
Trending Videos
उन्होंने बताया कि इन केंद्रों के माध्यम से हिंदू समाज को एकजुट किया जाएगा। परिवारों की सुरक्षा, समृद्धि, सम्मान एवं स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि करीब दो हजार वर्ष पहले पूरी दुनिया में हिंदू समाज था। लेकिन आज 800 करोड़ की आबादी में केवल लगभग 100 करोड़ हिंदू ही बचे हैं। उन्होंने समाज के गरीब वर्ग की मदद पर विशेष जोर देते हुए कहा कि सुंदरकांड पाठ से जुड़े हर परिवार से एक-एक मुट्ठी अनाज एकत्र किया जाए। इस पहल से बड़े स्तर पर अनाज संग्रह होगा। जिससे जरूरतमंदों की तत्काल सहायता की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान बाबरपुर कस्बे का नाम बदलने की मांग भी स्थानीय लोगों द्वारा उठाई गई। इस पर उन्होंने कहा कि यदि जनता इस संबंध में मुहिम चलाती है तो वे मुख्यमंत्री से बात कर इस मांग को पूरा कराने का प्रयास करेंगे। वहीं, जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने भी इस मुद्दे पर अभियान चलाने की बात कही। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडेय, विवेक तिवारी, नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि अखिलेश चक, स्वदेश पोरवाल, सौरभ भूषण शर्मा, राजकुमार दुबे, अवधेश भदौरिया, यशवीर सिंह शिकरवार, नीरज त्रिपाठी, अनिल दीक्षित, मुकेश दीक्षित समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
