{"_id":"6a465daa351f0ec36a01aae6","slug":"auraiya-shopkeeper-bitten-by-snake-belonging-to-a-snake-charmer-while-making-a-reel-admitted-to-chc-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस शौक ने आफत में डाली जान: रील बनाने के चक्कर में सांप ने दुकानदार को काटा, रिंकू अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस शौक ने आफत में डाली जान: रील बनाने के चक्कर में सांप ने दुकानदार को काटा, रिंकू अस्पताल में भर्ती
Thu, 02 Jul 2026 06:21 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 02 Jul 2026 06:21 PM IST
सार
एक दुकानदार को सांप के साथ रील बनाना भारी पड़ गया। सांप ने दुकानदार को काट लिया। जिसके बाद उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सांप के साथ रील बनाता दुकानदार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौक बृहस्पतिवार को एक दुकानदार को भारी पड़ गया। ब्लॉक चौराहे पर मिठाई की दुकान चलाने वाले 40 वर्षीय युवक को सांप ने हाथ में काट लिया, जिसके बाद उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा के हरीगंज बाजार निवासी रिंकू पुत्र रामाधार की ब्लॉक चौराहे पर मिठाई की दुकान है। दोपहर वह सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए एक सपेरे के सांप को गले में डालकर वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान सांप ने उनके बाएं हाथ के पंजे में काट लिया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत रिंकू को निजी वाहन से सीएचसी पर पहुंचाया। सीएचसी के डॉ. गौरव ने बताया कि युवक का ब्लड चैक कर उपचार शुरू कर दिया गया है। समय पर अस्पताल पहुंचने से फिलहाल युवक की हालत स्थिर है और खतरे से बाहर है।
विज्ञापन