सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Snake Rears Its Hood in Front of Bus Packed with Children; Panic Ensues

Auraiya: बच्चों से भरी बस के आगे फन उठाकर खड़ा हुआ सांप, मचा हड़कंप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 23 Mar 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
Auraiya: Snake Rears Its Hood in Front of Bus Packed with Children; Panic Ensues
स्कूली बस के आगे फन उठाकर खड़ा सांप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहार थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह दिबियापुर स्थिति एक स्कूल की बस जब बच्चों को लेकर निकली, तो रास्ते में एक नाग फन उठाकर बीच सड़क पर आया गया। करीब आधे घंटे तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे ने बच्चों की सांसें अटका दीं। सेंट साईं नाथ इंटर काॅलेज दिबियापुर की बस सोमवार सुबह करीब आठ बजे सौंथरा मार्ग से गुजर रही थी। बस बच्चों से खचाखच भरी थी।
Trending Videos


तभी अचानक बीच सड़क पर एक सांप फन उठाकर आ गया। चालक ने जैसे ही उसे देखा तो बस रोक दी। बस के रुकते ही अंदर बैठे बच्चों में चीख-पुकार मच गई। सांप टस से मस होने को तैयार नहीं था। वह लगातार फन फैलाए बस की ओर देख रहा था। देखते ही देखते सड़क के दोनों तरफ वाहन रुक गए। जानकारी के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोग डर के मारे दूर खड़े होकर हाथ जोड़ने लगे और मन्नतें मांगने लगे कि किसी तरह सांप रास्ता छोड़ दे। चालक और स्कूल स्टाफ ने बच्चों को बस के अंदर ही रहने की हिदायत दी। आधे घंटे के बाद सांप शांति से सड़क किनारे झाड़ियों में चला गया। इसके बाद ही चालक ने बस आगे बढ़ाई। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed