{"_id":"69d7c3efa23bb0b26a07d2c5","slug":"auraiya-sugriv-s-bag-found-in-bushes-after-seven-days-two-suicide-notes-also-recovered-2026-04-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: सात दिन बाद झाड़ियों में मिला सुग्रीव का बैग, पुलिस को दो सुसाइड नोट भी मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: सात दिन बाद झाड़ियों में मिला सुग्रीव का बैग, पुलिस को दो सुसाइड नोट भी मिले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
सार
Auraiya News: पुलिस ने बैग से आधार कार्ड, पासबुक और सल्फास के पैकेट बरामद किए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
युवक की फाइल फोटो व झाड़ियों में मिला बैग
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बेला थाना क्षेत्र के बेला-तिर्वा मार्ग स्थित पांडु नदी पुल के पास दो अप्रैल को कन्नौज के गढ़िया सकरानी निवासी सुग्रीव (28) का शव मिला था। मामले में प्रेम संबंध की बात सामने आई थी। उसी दिन प्रेमिका ने भी कन्नौज में जहर खाकर जान दे दी थी। जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से कुछ भी नहीं मिला था। मामले के सात दिन बाद बृहस्पतिवार की शाम को सुग्रीव के जीजा गांव पृथ्वीपुर निवासी दौलत को झाड़ियों में बैग पड़ा दिखा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बैग बरामद कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos
पुलिस ने बैग में रखे सामान की जांच की तो इसमें सुग्रीव का आधार कार्ड, पासबुक और प्रेमिका रिंकी का आधार कार्ड मिला। बैग से सल्फास के खाली पाउच और दो भरे पाउच, हाथ से लिखे दो सुसाइड नोट भी मिले। परिजन के अनुसार एक सुसाइड नोट में जहर खाने की बात लिखी है जबकि दूसरे में कुछ लोगों पर जहर देकर मारने की बात लिखी है। हालांकि पुलिस सुसाइड नोट मिलने की बात स्वीकार नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
युवक का शव मिलने के दिन ही कन्नौज के तिर्वा क्षेत्र के गांव गहलौतन पुर्वा अलीनगर में उसकी प्रेमिका रिंकी का शव भी मिला था। युवक का शव मिलने के बाद भाई अवनीश की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमिका के पति रामनिवास दोहरे व सुग्रीव के गांव के ही रहने वाले धर्मवीर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
अब नया सुराग मिलने के बाद पुलिस की जांच की दिशा बदली है। अभी तक युवक के मोबाइल से कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच में जुटी है। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि बैग को बरामद कर लिया गया है। बैग में कागज मिला है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
घटनास्थल पर पुलिस को कुछ नहीं मिला था
दो अप्रैल को जब युवक के शव को पुलिस ने बरामद किया था तब घटनास्थल से पुलिस को कुछ नहीं मिला था। सात दिन बाद जीजा घटनास्थल पहुंचे तो झाड़ियों में बैग मिल गया। आशंका यह भी जताई जा रही है कि कहीं कोई बाद में बैग लाकर झाड़ियों में नहीं फेंक गया।
घटनास्थल पर पुलिस को कुछ नहीं मिला था
दो अप्रैल को जब युवक के शव को पुलिस ने बरामद किया था तब घटनास्थल से पुलिस को कुछ नहीं मिला था। सात दिन बाद जीजा घटनास्थल पहुंचे तो झाड़ियों में बैग मिल गया। आशंका यह भी जताई जा रही है कि कहीं कोई बाद में बैग लाकर झाड़ियों में नहीं फेंक गया।