सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya Two cunning criminals targeting vacant houses arrested 2 lakh cash recovered three major cases solved

Auraiya: सूने घरों को निशाना बनाने वाले दो शातिर गिरफ्तार, दो लाख नकदी बरामद, तीन बड़े मुकदमों का खुलासा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 19 Jun 2026 03:46 PM IST
विज्ञापन
सार

Auraiya News: अजीतमल पुलिस ने चोरी के दो लाख रुपये के साथ दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों का लंबा आपराधिक इतिहास है और उनकी गिरफ्तारी से क्षेत्र के तीन बड़े मुकदमों का खुलासा हुआ है।

Auraiya Two cunning criminals targeting vacant houses arrested 2 lakh cash recovered three major cases solved
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

औरैया जिले के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में चोरों के आतंक पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अजीतमल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल बेचकर हासिल किए गए दो लाख रुपये नगद बरामद किए गए हैं। दोनों अभियुक्तों का लंबा आपराधिक इतिहास है।


दोनों अंतरजनपदीय चोरी की वारदातों में शामिल रहे हैं। पुलिस के अनुसार, अजीतमल पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर 18 जून को दोपहर करीब दो बजे नगला भोज गांव मोड़ के पास से दो लोगों को दबोच लिया गया। पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान सज्जन सिंह निवासी नंदपुर, थाना दिबियापुर और बृजेश कुमार निवासी निमझना, थाना दिबियापुर के रूप में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन





सूने घरों को बनाते थे निशाना
पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया कि वे पहले सूने घरों की रैकी करते थे और फिर योजनाबद्ध तरीके से रात के अंधेरे में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। उन्होंने गढ़ा आजाद नगर और पृथ्वीपुर में सूने घरों को अपना निशाना बनाया था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात बेचने के बाद मिले पैसों का बंटवारा करने के लिए इकट्ठा हुए थे, तभी पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।

पुलिस की सक्रियता से खुला मामला
इस गिरोह का खुलासा होने से अजीतमल थाने के तीन बड़े मुकदमों का खुलासा हुआ है। इन मुकदमों में अब पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार दोनों आरोपी पेशेवर अपराधी हैं। सज्जन सिंह पर औरैया, कानपुर देहात और मैनपुरी के विभिन्न थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत 27 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, बृजेश कुमार के खिलाफ भी संबंधित थानों में 13 मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed