{"_id":"6a1ec5fb1b27b7df520ccdc3","slug":"auraiya-two-shopkeepers-die-after-falling-ill-in-two-separate-vegetable-markets-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: दो अलग-अलग सब्जी मंडियों में तबीयत बिगड़ने से दो दुकानदारों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: दो अलग-अलग सब्जी मंडियों में तबीयत बिगड़ने से दो दुकानदारों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 02 Jun 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
नौबत सिंह व प्रमोद कुमार की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र की दो अलग-अलग सब्जी मंडियों में दो विक्रेताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई। दोनों को पास के विक्रेता एंबुलेंस से सीएचसी ले गए। वहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर एसडीएम-सीओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
Trending Videos
अटसू चौकी क्षेत्र के गांव आलमगीरपुर निवासी नौवत सिंह (40) अटसू स्थित सब्जी मंडी में दुकान चलाते थे। मंगलवार दोपहर वह रोजाना की तरह अपनी दुकान लगाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनके सीने में दर्द उठा और वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। आसपास के दुकानदारों ने एंबुलेंस से सीएचसी ले गए। इससे पहले रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी मीना, बेटी संध्या और बेटे अनुराग को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अभी इस घटना की चर्चा चल ही रही थी कि अजीतमल के मेला मैदान स्थित सब्जी मंडी में मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी प्रमोद कुमार (60) की भी दुकान पर अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए। उन्हें भी तत्काल सीएचसी अजीतमल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी के बाद एसडीएम गरिमा सोनकिया, सीओ मनोज गंगवार कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थानीय दुकानदारों और परिजन से पूछताछ की। सीओ मनोज गंगवार ने बताया कि जांच के बाद नौवत सिंह का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रमोद के परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया।