Auraiya: ‘वर्दी पर लगे दाग और सवालों का घेरा’, चौकी प्रभारी के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक लाइन हाजिर, ये है पूर
Auraiya News: दिबियापुर थाना प्रभारी पंकज मिश्रा को लापरवाही के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया गया है। यह कार्रवाई बीएसएफ जवान के आरोपों और मारपीट के एक वायरल वीडियो में पुलिस की निष्क्रियता के बाद की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया जिले में करीब एक माह पहले दिबियापुर इंस्पेक्टर रुद्र प्रताप नारायन त्रिपाठी के लाइन हाजिर होने के बाद जिम्मेदारी अछल्दा प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा को दी गई थी। अभी दो माह भी पूरा नहीं हुआ था की एक विवेचना में लापरवाही के आरोप में मंगलवार को लाइन हारिज कर दिया गया।
एक दिन पहले बीएसएफ जवान ने थाना पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया था। हालांकि पुलिस ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था। सूत्रों की मानें, तो एनटीपीसी चौकी क्षेत्र के एक गांव में करीब सात दिन पहले दोनों पक्षों में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा को लाइन हाजिर कर दिया
बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस की ओर से लापरवाही की गई। एसपी ने पहले एनटीपीसी चौकी प्रभारी सुरेंद्र कुमार को लाइन हारिज कर दिया गया था। जांच के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा को लाइन हाजिर कर दिया गया। वहीं, एक दिन पहले बीएसएफ जवान की ओर से पुलिसकर्मियों पर पीटने का आरोप लगाया था।