सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Railway Gangman Dies After Being Struck by Tejas Rajdhani

Auraiya: तेजस राजधानी की चपेट में आने से रेलवे गैंगमैन की मौत, ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 02 Jun 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
सार

Auraiya News: देर रात ड्यूटी के दौरान तेजस राजधानी की चपेट में आने से रेलवे गैंगमैन की जान चली गई। 

Auraiya: Railway Gangman Dies After Being Struck by Tejas Rajdhani
रेलवे गैंगमैन की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अछल्दा थानाक्षेत्र में सोमवार रात रेलवे स्टेशन के पास हादसे में युवक की मौत के मामले में मंगलवार सुबह उसकी शिनाख्त रेलवे के गैंगमैन के रूप में की गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन में चीख-पुकार मची है। हादसा तेजस राजधानी की चपेट में आने से हुआ था। घटना सोमवार रात करीब नौ बजे की है।
Trending Videos


अछल्दा रेलवे स्टेशन के पास खंभा नंबर 1117/16 के पास नई दिल्ली से राजेंद्र नगर टर्मिनल जा रही तेजस राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। मंगलवार सुबह मृतक की पहचान धीर सिंह (35) निवासी ग्राम बघनपुर्वा पाता थाना फफूंद के रूप में हुई। परिजन ने बताया कि धीर सिंह रेलवे में गैंगमैन थे। उसकी ड्यूटी पाता हाल्ट से लेकर अछल्दा रेलवे स्टेशन के बीच ट्रैक पेट्रोलिंग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार देर रात तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिजन को चिंता हुई। इसी बीच जीआरपी के जरिए उन्हें इस हादसे की सूचना मिली। धीर सिंह के बड़े भाई सुधीर यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। उधर बेटे की अचानक मौत से मां कस्तूरी देवी बदहवास हो गईं। जीआरपी थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि शिनाख्त के बाद शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed