{"_id":"6a1ee21a60620644050731b7","slug":"auraiya-11-year-old-child-dies-despite-completing-full-course-of-anti-rabies-vaccine-2026-06-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: एंटी रेबीज वैक्सीन का पूरा कोर्स होने के बाद भी 11 वर्षीय बालिका की मौत, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: एंटी रेबीज वैक्सीन का पूरा कोर्स होने के बाद भी 11 वर्षीय बालिका की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
सार
चौथी डोज लगते ही हालत बिगड़ी थी। कानपुर ले जाते समय रास्ते में बालिका ने दम तोड़ दिया। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
सीएचसी में मौजूद विधायक व पुलिस फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
फफूंद थाना क्षेत्र के गांव गुलाबपुर में कुत्ते के काटने के बाद एंटी रेबीज वैक्सीन का पूरा कोर्स कराने के बावजूद एक 11 वर्षीय बालिका की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। आखिरी (चौथी) डोज लगने के बाद बालिका की तबीयत बिगड़ गई। कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। जानकारी पर विधायक प्रदीप यादव सीएचसी पहुंचे। उन्होंने पैनल से पोस्टमार्टम कराने की मांग की।
गांव गुलाबपुर निवासी रविंदर सिंह नायक की 11 वर्षीय बेटी गुंजन 15 मई को गांव में घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान कुत्ते ने उसे काट कर जख्मी कर दिया था। परिजन का आरोप है कि घटना के बाद वे गुंजन को दिबियापुर सीएचसी ले गए। वहां, उसे एंटी रेबीज वैक्सीन की पहली डोज दी गई। इसके बाद तय समय के अनुसार 18 और 22 मई को दूसरी व तीसरी डोज लगाई गई। परिजनों ने बताया कि 29 मई को गुंजन को वैक्सीन की निर्धारित चौथी और आखिरी डोज दी गई थी।
गांव गुलाबपुर निवासी रविंदर सिंह नायक की 11 वर्षीय बेटी गुंजन 15 मई को गांव में घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान कुत्ते ने उसे काट कर जख्मी कर दिया था। परिजन का आरोप है कि घटना के बाद वे गुंजन को दिबियापुर सीएचसी ले गए। वहां, उसे एंटी रेबीज वैक्सीन की पहली डोज दी गई। इसके बाद तय समय के अनुसार 18 और 22 मई को दूसरी व तीसरी डोज लगाई गई। परिजनों ने बताया कि 29 मई को गुंजन को वैक्सीन की निर्धारित चौथी और आखिरी डोज दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि अस्पताल से घर पहुंचते ही गुंजन की तबीयत अचानक खराब होने लगी। हालत बिगड़ती देख परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां, डॉक्टर ने इलाज किया लेकिन सुधार न होने पर परिजन बालिका को कानपुर निजी अस्पताल ले जा रहे थे। इसी दौरान में बालिका ने दम तोड़ दिया। गुस्साए परिजन प्रधान दिनेश कुमार के साथ दिबियापुर सीएचसी ले गए। वहां परिजन ने इलाज को लेकर हंगामा काटा और सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय आनंद से मामले की शिकायत की। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजन को समझाकर शांत कर दिया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी पर दिबियापुर सपा विधायक प्रदीप यादव सीएचसी पहुंचे और परिजन से घटना के बारे में पूछताछ की। इसके बाद विधायक ने एसपी अभिषेक भारती से बात की और जांच कर कार्रवाई की मांग की। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय आनंद ने बताया कि बालिका को सभी डोज समय सीएचसी में ही लगाई गई थीं। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।