{"_id":"6a033f5512f9509cea0f1afa","slug":"banda-car-catches-fire-while-in-motion-driver-jumps-out-to-save-life-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: चलती कार में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, टायर फटने से मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: चलती कार में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, टायर फटने से मची अफरा-तफरी
Tue, 12 May 2026 08:26 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 12 May 2026 08:26 PM IST
सार
यूपी के बांदा जिले में चलती कार में अचानक आग लग गई। जेल रोड पर कार 20 मिनट तक धू-धू कर जलती रही।
विज्ञापन
जेल रोड पर गाड़ी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांदा जिले में व्यस्त जेल रोड पर मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती एक्सयूवी कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते कार से कूदकर अपनी जान बचा ली। घटना स्वराज कॉलोनी गली नंबर-तीन के सामने की बताई जा रही है।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों संजय, अनुराग व संदीप के अनुसार कार जा रही थी, तभी अचानक उसके इंजन से धुआं निकलने लगा। कुछ ही पलों में धुआं आग की लपटों में बदल गया। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तत्काल वाहन सड़क किनारे रोका और बाहर निकल गया। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी गिरफ्त में ले लिया और वाहन धू-धू कर जलने लगा।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने करीब 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। आग के दौरान कार के टायर तेज धमाकों के साथ फटने लगे, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग दूर हटकर खड़े हो गए। घटना के चलते जेल रोड पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित कराया और लोगों को सुरक्षित दूरी पर रखा। प्राथमिक जांच में भीषण गर्मी और इंजन में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि चलती कार में आग लगने की सूचना पर तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर भेजी गई थी। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। प्रारंभिक जांच में इंजन में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका सामने आई है। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है।