सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Constable Caught Taking Bribe in Viral Video Suspended; SP Takes Action

Banda: वायरल वीडियो में घूस लेने वाला सिपाही निलंबित, एसपी ने की कार्रवाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 15 Mar 2026 08:58 PM IST
विज्ञापन
Banda: Constable Caught Taking Bribe in Viral Video Suspended; SP Takes Action
वायरल वीडियो में मौजूद सिपाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घूस लेते हुए वायरल हुए वीडियो के मामले में पुलिस विभाग ने कार्रवाई करते हुए संबंधित सिपाही को निलंबित कर दिया है। जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर एसपी ने रविवार को यह कार्रवाई की। मामला फतेहगंज थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां एक सिपाही का कुछ महीने पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में वह एक व्यक्ति से कथित रूप से 500 रुपये लेते हुए दिखाई दे रहा था।
Trending Videos


वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने सिपाही वीर सिंह को शनिवार को ही वीडियो वायरल होते ही लाइन हाजिर कर, इसकी जांच सीओ अतर्रा को सौंपी थी। जांच के दौरान वीडियो और अन्य तथ्यों की पड़ताल की गई। जांच में सिपाही के खिलाफ आरोप सही पाए गए, जिसके बाद विभागीय कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर तत्काल कार्रवाई की गई है। यदि अन्य तथ्य सामने आते हैं तो संबंधित सिपाही के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed