{"_id":"6a192e9747f742cac407934a","slug":"banda-havoc-wreaked-by-a-storm-gusting-at-90-kmh-panic-ensues-following-emergency-alert-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: 90 किमी की रफ्तार से आए तूफान का तांडव, इमरजेंसी अलर्ट के बाद मचा हड़कंप, जिले में भारी तबाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: 90 किमी की रफ्तार से आए तूफान का तांडव, इमरजेंसी अलर्ट के बाद मचा हड़कंप, जिले में भारी तबाही
Fri, 29 May 2026 11:44 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 29 May 2026 11:44 AM IST
सार
Banda News: बांदा में रात 12 बजे आए भीषण आंधी-तूफान से भारी नुकसान हुआ है। पेड़ और बिजली के पोल गिरने से मार्ग बाधित हुए और बिजली आपूर्ति ठप हो गई। प्रशासन ने रेस्क्यू और मरम्मत कार्य तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन
बांदा में भीषण आंधी-तूफान से भारी नुकसान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांदा जिले में देर रात मौसम ने अचानक विकराल रूप ले लिया। रात करीब 12 बजे लोगों के मोबाइल पर इमरजेंसी अलर्ट आया। इसके कुछ ही देर बाद जिले में भीषण आंधी-तूफान आ गया। तेज हवाएं 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। इन हवाओं ने पूरे जिले में भारी नुकसान मचाया है। कई इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सड़क किनारे लगे पेड़ और बिजली के खंभे टूटकर गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे कई प्रमुख मार्ग बाधित हो गए। आंधी-तूफान के कारण बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। कई गांव और मोहल्ले अंधेरे में डूब गए। ग्रामीण इलाकों में कच्चे मकानों के छप्पर उड़ गए। लोगों को इस प्राकृतिक आपदा से भारी नुकसान हुआ। जिला प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। खराब मौसम की स्थिति में घरों के अंदर रहने की सलाह दी गई। अधिकारियों ने आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट पर रखा है। क्षतिग्रस्त बिजली लाइनों को ठीक करने का काम जारी है।
विज्ञापन