फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Husband forbids wife from making videos on Instagram; she hangs herself

शौक ने छीनी जिंदगी: शादी की वर्षगांठ पर रील बनाने से मना करने पर पत्नी ने लगाया फंदा, मातम में बदला यादगार दिन

Sat, 09 May 2026 08:57 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 09 May 2026 08:57 PM IST
सार

Banda News: रील बनाने पर मना करने पर एक महिला ने मौत को गले लगा लिया। मृतका यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाती थीं।

विज्ञापन
Banda: Husband forbids wife from making videos on Instagram; she hangs herself
मामले को लेकर पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पैलानी थानाक्षेत्र के रेंहुटा गांव निवासी उमाशंकर निषाद की 25 वर्षीय पत्नी यशोदा ने शादी की तीसरी वर्षगांठ पर जान दे दी। घटना के कारण यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने को लेकर दंपती में आएदिन विवाद होता रहता था। जिससे आजिज आकर यशोदा ने शुक्रवार की देर रात कमरे में लगे पंखे के हुक से साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के दौरान वह घर पर अकेली थीं।

विज्ञापन


पति उमाशंकर ने बताया कि वह गाड़ी चलाने का कार्य करता है। शुक्रवार को वह अपनी गाड़ी लेकर बुकिंग में कसिया डेरा से बारात लेकर महाबरा गया था। देर रात घर लौटा और सो गया। बताया कि सुबह जब आँख खुली तो पत्नी को फंदे पर लटका पाया। फंदे से उतारकर उसे निजी अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित किया। बताया कि उनका विवाह तीन वर्ष पहले थानाक्षेत्र के इछावर गांव के जिउला डेरा में हुई थी। उनके कोई संतान नहीं है।

विज्ञापन

आएदिन होता था विवाद
चाचिया ससुर कालीचरन ने बताया कि यशोदा यूट्यूब के अलावा इंस्टाग्राम में वीडियो बनाया करती थी। जिसे लेकर दोनों के बीच आएदिन विवाद होता रहता था। चौकी इंचार्ज हरिशरण सिंह ने बताया कि दो डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जिसकी वीडियोग्राफी भी होगी। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण पता चल सकेगा। ग्रामीण रील बनाने का विवाद बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed