फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Motorcyclists Returning from Funeral Ritual Collide with E-Rickshaw; Elderly Man Dies

Banda Accident: तेरहवीं से लौट रहे बाइक सवार ई रिक्शा से टकराए, बुजुर्ग की मौत

Mon, 01 Jun 2026 07:03 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 01 Jun 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
Banda: Motorcyclists Returning from Funeral Ritual Collide with E-Rickshaw; Elderly Man Dies
रामेश्वर की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
तेरहवीं के निमंत्रण से घर लौट रहे बाइक सवार चाचा-भतीजा सड़क पर खड़े ई रिक्शा से टकरा गए। हादसे में दोनों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने चाचा को मृत घोषित किया। वहीं परिजनों का आरोप है कि टक्कर के बाद ग्राम प्रधान व अन्य ग्रामीणों ने उनके साथ मारपीट की। ज्यादा चोट आने की वजह से वृद्ध की मौत हुई है।
विज्ञापन


कोतवाली अंतर्गत बल्लान गांव के अंश डंगरा पुरवा निवासी 70 वर्षीय रामेश्वर अपने भतीजे पप्पू के साथ बीते रविवार को बिसंडा थानाक्षेत्र के कोर्रही गांव रिश्तेदारी में निमंत्रण में शामिल होने गए थे। लौटते समय उन्हें रात हो गई। इसी दौरान गड़ाव गांव के अंश भगयासर पुरवा के पास सड़क में खड़े ई रिक्शा से उनकी बाइक टकरा गई। इससे दोनों बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें लेकर सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल रामेश्वर को चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया, जबकि पप्पू का उपचार चल रहा है। मृतक के एक पुत्र छोटू व दो पुत्रियां हैं। सभी विवाहित हैं। घटना से मृतक के इकलौते पुत्र सहित सभी परिजन बेहाल हैं। वहीं मृतक के साले मेवालाल ने आरोप लगाया कि ई रिक्शा से टक्कर के बाद रामेश्वर, पप्पू और सूचना पर पहुंचे पप्पू के पुत्र विजय के साथ गड़ाव गांव के प्रधान व अन्य ग्रामीणों ने मारपीट की।

 

इसी से रामेश्वर के सिर पर गंभीर चोटें आईं और उनकी मृत्यु हो गई। इस संबंध में थानाप्रभारी सुखराम सिंह ने कहा कि मारपीट जैसी कोई घटना नहीं हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed