फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Banda Prisoner escapes from court premises after giving police the slip he had been brought for a hearing

Banda: कोर्ट परिसर से पुलिस को चकमा देकर भागा बंदी, पेशी पर लाया गया था, संभावित ठिकानों पर दी जा रही दबिश

Fri, 14 Aug 2026 07:48 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Fri, 14 Aug 2026 07:48 PM IST
सार

Banda News: बांदा मंडल कारागार से शुक्रवार को पेशी के लिए न्यायालय लाया गया बंदी पुलिस सुरक्षा को चकमा देकर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और उसकी तलाश में कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन
Banda Prisoner escapes from court premises after giving police the slip he had been brought for a hearing
मंडल कारागार बांदा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांदा मंडल कारागार बांदा से शुक्रवार को पेशी के लिए न्यायालय लाया गया एक बंदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। बंदी के भागने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें जुट गई हैं।

विज्ञापन

मंडल कारागार के अनुसार संजय सिंह (32) पुत्र जगदीश सिंह, निवासी ग्राम खटिया कला, थाना पैलानी, जनपद बांदा को शुक्रवार को न्यायालय में पेशी के लिए लाया गया था। इसी दौरान वह सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

संभावित ठिकानों पर दी जा रही दबिश

बंदी के फरार होने की सूचना पर पुलिस ने आसपास के इलाकों में तलाश शुरू कर दी। उसके संभावित ठिकानों पर भी दबिश दी जा रही है। घटना के संबंध में संबंधित अधिकारियों की ओर से जानकारी जुटाई जा रही है। बंदी किस मामले में जेल में निरुद्ध था और वह किस तरह सुरक्षा घेरे से निकलकर भागा, इसकी भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed