फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Two cousins drown in a drain; tragedy strikes

Banda: नाले में डूबने से दो फुफेरी-ममेरी बहनों की मौत, घटना से परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 13 Jul 2026 11:45 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 13 Jul 2026 11:45 AM IST
सार

यूपी के औरैया जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। नाले में डूबने से दो फुफेरी-ममेरी बहनों की जान चली गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Banda: Two cousins drown in a drain; tragedy strikes
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिसंडा थाना क्षेत्र के हस्तम गांव में सोमवार की सुबह एक दुखद घटना हुई। श्रवण कुमार की 9 वर्षीय पुत्री राधिका और नरैनी के दिवली गांव निवासी शिवशंकर की 9 वर्षीय पुत्री अंशिका की नाले में डूबने से मौत हो गई। अंशिका अपनी बुआ के घर आई हुई थी। दोनों बहनें घर से करीब 200 मीटर दूर गडरा नाले पर खेलने गई थीं। खेलते-खेलते वे नाले में नहाने चली गईं।

विज्ञापन


गहरे पानी में जाने के कारण राधिका और अंशिका डूब गईं। साथ खेल रहे बच्चों ने परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और लगभग 20 मिनट तक खोजबीन की। इसके बाद दोनों बच्चियों को नाले से बाहर निकाला गया। उन्हें तुरंत एक निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने दोनों बच्चियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने राधिका और अंशिका को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे परिवार में मातम छा गया है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed