फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Two-Year-Old Child Abducted from Railway Station Rescued Safely; Kidnapper Arrested

Banda: कुल्फी खिलाने का लालच देकर मासूम को अगवा कर सूखी नहर में फेंका, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 25 May 2026 10:40 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 25 May 2026 10:40 AM IST
विज्ञापन
Banda: Two-Year-Old Child Abducted from Railway Station Rescued Safely; Kidnapper Arrested
अपनी मां के साथ बच्चा व गिरफ्तार आरोपी किशन वर्मा - फोटो : अमर उजाला
मुंबई जाने के लिए निकले परिवार में शामिल दो वर्षीय मासूम को कुल्फी खिलाने का लालच देकर व्यक्ति ने अपहरण कर लिया। काफी देर तक जब मासूम नहीं दिखा तो परिजनों ने पहले जीआरपी थाना फिर डायल-112 में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से अपहरणकर्ता को ढूंढ निकाला। उसकी निशानदेही पर बच्चे को कीचड़ युक्त नहर से तलाश लिया।
विज्ञापन


कमासिन थाना क्षेत्र के अम्लोखर गांव निवासी आरती देवी अपने मासूम पुत्र शिवांश (2), भाई व अन्य परिवार के सदस्यों के साथ मुंबई जाने के लिए बांदा रेलवे स्टेशन आए थे। उन्हें मानिकपुर से मुंबई के लिए ट्रेन पकड़नी थी। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर रविवार की शाम 5:30 बजे के करीब तिंदवारी थाना क्षेत्र के लोहारी गांव निवासी किशन वर्मा उनके बच्चे शिवांश को कुल्फी खिलाने के बहाने गोद में उठाकर प्लेटफॉर्म नंबर एक बने फुट ओवरब्रिज से लेकर प्लेटफॉर्म नंबर दो से लेकर नदारद हो गया। काफी देर तक जब बच्चा नहीं मिला तो आरती व उसके परिजनों ने जीआरपी थाने में सूचना दी।
विज्ञापन

जीआरपी बच्चे को तलाश कर रही थी, लेकिन उसका पता नहीं चला। तब परिजनों ने रात 8:30 बजे डायल-112 में स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, कोतवाल बलराम सिंह, एसओजी पहुंच गई। तत्काल रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। फुटेज में आरोपी की तस्वीर मिलने पर पुलिस सक्रिय हुई। सभी थानों में फोटो भेजी गई। इस बीच सर्विलांस की सहायता से पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी बच्चे को तिंदवारी सड़क की ओर लेकर गया है।

 

रात करीब 11 बजे देहात कोतवाली पुलिस और एसओजी ने बच्चे को महोखर गांव की सूखी कीचड़ से भरी नहर से तलाश लिया। बच्चे को पुलिस ने उसकी मां के सुपुर्द किया है। पूछताछ में आरोपी ने खुद को नशेड़ी होना बताया है। नशे में वारदात करना बताया है। पुलिस ने तिंदवारी लोहारी गांव निवासी किशन वर्मा को गिरफ्तार किया है। बच्चे की मां ने थाना जीआरपी में आरोपी के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

 
विज्ञापन

तिंदवारी सड़क से होकर पैदल महोखर पहुंचा था आरोपी
तिंदवारी थाना क्षेत्र के लोहारी गांव निवासी आरोपी किशन वर्मा ने जिस समय यह वारदात की उस समय वह नशे में था। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि वह नशे में बच्चे को गोद में उठाकर पैदल तिंदवारी सड़क से होते हुए महोखर गांव के पास पहुंचा था। जब नशा कुछ कम हुआ तो उसने बच्चे को सूखी नहर में फेंक दिया था, इस बीच पुलिस ने उसे पकड़ लिया। वह नशे का आदी है। (संवाद)

डायल-112 नंबर से अपहरण की जानकारी मिली थी। पुलिस ने सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान कर बच्चे को सकुशल तलाशा है। बच्चे की मां की ओर से जीआरपी थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।-  शिवराज एएसपी, बांदा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed