फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bhai Dooj 2022: Shubh Muhurat, Bhai Dooj Muhurat

Bhai Dooj 2022: भाई दूज आज, दोपहर 12:45 तक है शुभ मुहूर्त

Thu, 27 Oct 2022 09:09 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 27 Oct 2022 09:09 AM IST
सार

भाई दूज पर दोपहर 12:45 बजे तक ही शुभ मुहूर्त है। सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त सुबह 11:07 से दोपहर 12:45 बजे तक रहेगा।

विज्ञापन
Bhai Dooj 2022: Shubh Muhurat, Bhai Dooj Muhurat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिंदू पंचाग के अनुसार कार्तिक मास की द्वितीया तिथि पर भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। इस वर्ष दिवाली के बाद पड़ने वाले हर त्योहार एक दिन देरी से पड़ रहे हैं क्योंकि दिवाली के दूसरे दिन ग्रहण लगने से उस दिन कोई भी त्योहार नहीं मनाया गया था। गुरुवार को भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा।

विज्ञापन


दोपहर 12:45 बजे तक ही शुभ मुहूर्त है। यह जानकारी पं. गौरव तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त सुबह 11:07 से दोपहर 12:45 बजे तक रहेगा। वहीं, कई घरों में बुधवार शाम को भी भाई दूज का त्योहार मनाया गया।
विज्ञापन


पुराणों में वर्णित कथा के अनुसार सूर्य नारायण और संज्ञा के पुत्र यमराज और पुत्री यमुना हैं। एक समय ऐसा आया जब संज्ञा सूर्य का तेज सहन कर पाने में असमर्थ होने से छाया बनकर रहने लगी। इस कारण ताप्ती नदी और शनिदेव का जन्म हुआ। जिसके बाद छाया का यम व यमुना के प्रति व्यवहार बदल सा गया। यम ने अपनी नगरी यमपुरी बसाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

यम और यमुना दोनों भाई-बहन में बहुत प्रेम है। कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वितीया के दिन यमुना ने भाई यमराज को भोजन के लिए निमंत्रण देकर घर बुलाया। ऐसे में यमराज ने सोचा कि मैं तो प्राणों को हरने वाला हूं। मुझे कोई भी अपने घर नहीं बुलाता। बहन जिस सद्भावना से बुला रही है, उसे निभाना धर्म है।

यमराज को घर आया देखकर यमुना बहुत खुश हुई। आतिथ्य से प्रसन्न यमराज ने बहन से वर मांगने को कहा। जिस पर यमुना ने कहा कि भाई आप हर वर्ष मेरे घर आएं और मेरी तरह जो बहन अपने भाई को टीका करे, उसे तुम्हारा भय न रहे। यमराज ने तथास्तु कह दिया। तब से यह पर्व मनाने की परंपरा चली आ रही है। इस मान्यता के चलते भाई दूज वाले दिन भाई बहनों के घर जाते हैं। जहां पर बहनें उनका टीका करने के साथ लंबी उम्र की कामना करती हैं। भोजन कराती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed