फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP Yuva Morcha State President Rohit Mishra on Two-Day Kanpur-Bundelkhand Visit

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा का कानपुर-बुंदेलखंड दौरा: आज कानपुर महानगर में 42 जगह समारोह

Tue, 04 Aug 2026 08:54 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Tue, 04 Aug 2026 08:54 AM IST
सार

Kanpur News: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। प्रवास के दौरान संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं से संवाद का कार्यक्रम तय किया गया है।

विज्ञापन
BJP Yuva Morcha State President Rohit Mishra on Two-Day Kanpur-Bundelkhand Visit
भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा का स्वागत

विस्तार

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा अपने दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास के तहत कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के दौरे पर पहुंच रहे हैं। इस प्रवास को लेकर क्षेत्रभर के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। दो दिनों के इस संगठनात्मक प्रवास के दौरान कुल 72 निर्धारित स्थानों पर प्रदेश अध्यक्ष के भव्य स्वागत की जोरदार तैयारियां की गई हैं।

विज्ञापन

कानपुर महानगर में 42 स्थानों पर स्वागत समारोह

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 4 अगस्त को डॉ. रोहित मिश्रा कानपुर महानगर में रहेंगे। कानपुर आगमन पर शहर की सीमाओं से लेकर महानगर के विभिन्न प्रमुख चौराहों और 42 तय स्थानों पर भाजयुमो कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और आतिशबाजी के साथ उनका ऐतिहासिक स्वागत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को देंगे संगठन सशक्तिकरण का मंत्र

अपने प्रवास के दौरान भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष संगठन की बैठकों में हिस्सा लेंगे और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से सीधे संवाद करेंगे। इस दौरान वह आगामी संगठनात्मक लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार करेंगे और संगठन की मजबूती व सशक्तिकरण का मूल मंत्र देंगे।

विज्ञापन

भाजयुमो ने पूरी कीं तैयारियां

भाजयुमो पदाधिकारियों के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत और पूरे प्रवास कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर के प्रमुख रास्तों को होर्डिंग और झंडों से पाट दिया गया है। भारी संख्या में युवाओं की भागीदारी के साथ इस दो दिवसीय प्रवास को भव्य बनाने की रूपरेखा तैयार की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed