सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Boy assaulted in Banda under the guise of a ritual healing session

हैवानियत: झाड़-फूंक के बहाने बालक से कुकर्म, पीड़ित ने परिजनों को बताई ओझा की काली करतूत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 10 Jun 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
सार

Banda News: बालक से कुकर्म का मामला सामने आया है। ओझा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

Boy assaulted in Banda under the guise of a ritual healing session
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में झाड़-फूंक के नाम पर 10 वर्षीय बालक के साथ कुकर्म किया। घटना का खुलासा तब हुआ जब बालक ने दोबारा ओझा के पास जाने से इन्कार कर दिया और परिजनों के बार-बार पूछने पर पूरी आपबीती बताई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी ओझा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
Trending Videos


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बुजुर्ग ने सोमवार देर रात थाने पहुंचकर तहरीर दी। आरोप है कि गांव का ही रहने वाला मंगेश तिवारी, जो झाड़-फूंक और ओझाई का काम करता है, छह जून की रात करीब आठ बजे उनके 10 वर्षीय नाती को झाड़-फूंक कराने के बहाने अपने कच्चे मकान में ले गया। वहां उसने बालक के साथ कुकर्म किया। आरोप है कि घटना के बाद बालक को किसी से कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। धमकी और भय के कारण बालक कई दिनों तक चुप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालक ने रोते हुए पूरी घटना परिजनों को बताई
परिजनों ने सोमवार को जब उसे फिर से झाड़-फूंक के लिए ओझा के पास भेजने की बात कही गई तो वह घबरा गया और जाने से साफ इन्कार कर दिया। परिजनों को उसके व्यवहार पर संदेह हुआ। काफी समझाने और पूछताछ करने पर बालक ने रोते हुए पूरी घटना बता दी। इसके बाद परिवार के लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई।


 

आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन बालक को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी मंगेश तिवारी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मामले की विवेचना कर रहे उपनिरीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि पीड़ित बालक का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है तथा अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आरोपी ओझा की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। घटना के बाद गांव में आक्रोश और चर्चा का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed