{"_id":"5de531ab8ebc3e54e379230b","slug":"cbi-arrested-accountant-and-retired-mineral-clerk-from-home-for-investigation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खनन घोटाला: मुनीम और रिटायर्ड खनिज लिपिक को सीबीआई ने घर से उठाया, कई घंटे चली पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन घोटाला: मुनीम और रिटायर्ड खनिज लिपिक को सीबीआई ने घर से उठाया, कई घंटे चली पूछताछ
Mon, 02 Dec 2019 09:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 02 Dec 2019 09:16 PM IST
विज्ञापन
अवैध मौरंग खनन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर में खनन घोटाले की जांच में जुटी सीबीआई टीम साक्ष्य एकत्र कर रही है। सीबीआई की नोटिस के बाद भी बयान दर्ज कराने के लिए मौरंग कारोबार से जुड़े रहे ज्यादातर कारोबारी पेश नहीं हो रहे हैं। ऐसे में सोमवार को सीबीआई का एक अधिकारी गार्डों के साथ सपा एमएलसी रमेश मिश्रा के मुनीम व खनिज विभाग के सेवानिवृत्त लिपिक को घर से उठाकर कैंप कार्यालय लाई।
जहां दोनों से कई घंटे तक पूछताछ की गई। वन विभाग में वर्ष 2010 में सरीला के सेवानिवृत्त रेंजर, वन विभाग के एसडीओ व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के मुनीम रहे जितेंद्र पांडेय को भी तलब कर सीबीआई ने पूछताछ की है। मुख्यालय स्थित मौदहा बांध निर्माण खंड के निरीक्षण भवन में रुकी सीबीआई टीम सोमवार को सपा एमएलसी रमेश मिश्रा के मुनीम बाबू नारायण कुशवाहा के रमेड़ी मोहल्ला स्थित आवास और खनिज विभाग के सेवानिवृत्त लिपिक रामआसरे को भी घर पहुंची।

दोनों को गार्डों की मदद से कार में बिठाकर कैंप कार्यालय लाए और कई घंटे तक पूछताछ की। सीबीआई सूत्रों ने बताया कि दोनों सीबीआई के सवालों से घबरा गए थे, इसलिए दो-तीन बार पीने के लिए पानी मांगा। रामआसरे खनिज विभाग में मुख्य लिपिक पद पर तैनात रहे हैं। 2007 से 1016 तक मौरंग के पट्टों की फाइलें तैयार करने में इसकी अहम भूमिका बताई जा रही है।
बाबू नारायण कुशवाहा भी एमएलसी रमेश मिश्रा का राजदार है जो मुनीम होने के साथ खनन के नेटवर्क पर नजर रखता था। सीबीआई अब इन दोनों से सख्ती से पूछताछ कर अवैध खनन के साक्ष्य जुटाने में लगी है। रिटायर्ड खनिज लिपिक से तीन दिन पहले भी सीबीआई पूछताछ कर चुकी है।
सीबीआई की पूछताछ के बाद जब वह कैंप कार्यालय से बाहर आया तो मीडिया के कैमरे देखकर चिल्ला पड़ा कि अब आप लोग परेशान न करें। वहीं सोमवार को सीबीआई के सामने वन विभाग के एसडीओ संजय शर्मा फाइल लेकर अपने अर्दली के साथ पहुंचे। साथ ही पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके संजय दीक्षित के मुनीम जितेंद्र पांडेय से भी सीबीआई ने पूछताछ की है।