सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CBI Catches Bank Manager and BC Taking Bribe in Kanpur Dehat

UP: सब्सिडी के बदले मांगी रिश्वत; 15 हजार की घूस लेते बैंक मैनेजर और बैंक मित्र सीबीआई के हत्थे चढ़े

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Thu, 04 Jun 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur Dehat: डेरापुर क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की नुनारी बुजुर्ग शाखा में गुरुवार को सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच ने छापेमारी कर शाखा प्रबंधक और बैंक मित्र को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई से बैंक परिसर में हड़कंप मच गया।

CBI Catches Bank Manager and BC Taking Bribe in Kanpur Dehat
सीबीआई का छापा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो की एंटी करप्शन ब्रांच ने बृहस्पतिवार को डेरापुर क्षेत्र के नुनारी बुजुर्ग स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान सीबीआई की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्रांच मैनेजर  गौरव वर्मा और उनके सहयोगी बैंक मित्र राघवेंद्र नायक को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

अचानक घुसी CBI की टीम, रंगे हाथों दबोचे गए मैनेजर और बीसी
सीबीआई की लखनऊ एंटी करप्शन टीम को नुनारी बुजुर्ग स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर के खिलाफ भ्रष्टाचार की पुख्ता शिकायत मिली थी। इसके बाद पूरी प्लानिंग के साथ बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे सीबीआई की विशेष टीम ने बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में अचानक छापा मारा।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने जैसे ही दबिश दी, वहां घूस की रकम का लेन-देन चल रहा था। सीबीआई ने मौके से ही ब्रांच मैनेजर गौरव वर्मा और शेरसिंह का पुरवा के रहने वाले बैंक मित्र राघवेंद्र नायक को कैमिकल लगे नोटों के साथ रंगे हाथों दबोच लिया। टीम ने तुरंत दोनों के हाथ धुलवाए, तो उनके हाथ गुलाबी हो गए।

विज्ञापन

सब्सिडी के बदले मांग रहे थे 25 हजार रुपये की घूस
सीबीआई के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ एक पीड़ित ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने 'पंडित दीनदयाल ग्रामोद्योग रोजगार योजना' के तहत अपने व्यवसाय के लिए लोन लिया था। इस लोन पर मिलने वाली सरकारी ब्याज सब्सिडी का दावा करने के लिए उसे बैंक से कुछ जरूरी दस्तावेज जारी करवाने थे।

आरोप है कि इन सरकारी दस्तावेजों को जारी करने के एवज में ब्रांच मैनेजर गौरव वर्मा और बैंक मित्र राघवेंद्र नायक पीड़ित से 25,000 रुपये की मोटी घूस मांग रहे थे। सौदा 15 हजार रुपये की पहली किस्त पर तय हुआ था, जिसके बाद पीड़ित ने इसकी सूचना सीबीआई को दे दी।

दोनों आरोपियों को लखनऊ लेकर रवाना हुई सीबीआई
बैंक के भीतर हुई इस शर्मनाक और बड़ी कार्रवाई के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा के उच्च अधिकारियों में भी खलबली मच गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक (RM) ने तत्काल एक्शन लेते हुए लीड बैंक मैनेजर (LBM) राकेश कुमार को इस पूरे मामले की विस्तृत विभागीय जांच सौंप दी है।

उधर, सीबीआई की टीम जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी करने और बैंक के दस्तावेजों को खंगालने के बाद दोनों गिरफ्तार आरोपियों मैनेजर गौरव वर्मा और बैंक मित्र राघवेंद्र को अपने साथ लखनऊ लेकर रवाना हो गई है। शुक्रवार को दोनों भ्रष्ट आरोपियों को लखनऊ स्थित विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed