लाइफ ओके के फैंटेसी ड्रामा ‘प्रेम या पहेली चंद्रकांता’ में निडर योद्धा राजा वीरेंद्र के किरदार से सबको हैरान करने वाले एक्टर गौरव खन्ना के फिट रहने का राज ‘कुदरत’ है। जी, हां कानपुर के रहने वाले एक्टर गौरव खन्ना फिट रहने के लिए कुदरती तरीके अपनाते हैं। गौरव ने बताया कि बिना जिम के मैं अपनी बॉडी कैसे मेंटेन रखता हूं इसका राज कुदरती नुस्खे हैं। मैं हमेशा यही कहता हूं कि ये आनुवंशिक है। मैं मिठाई से लेकर फ्राइड फ़ूड तक सब खाता हूं। मैं वर्कआउट करता हूं लेकिन जिम का दीवाना नहीं हूं। मैं किसी तरह का स्टेरॉयड या सप्लीमेंट नहीं लेता।
{"_id":"58ff48374f1c1b9928c0cf96","slug":"chandrakanta-lead-actor-gaurav-khanna-interview","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जिम और सप्लीमेन्ट्स बिना फिट रहता है चंद्रकांता सीरियल का ये ‘निडर योद्धा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिम और सप्लीमेन्ट्स बिना फिट रहता है चंद्रकांता सीरियल का ये ‘निडर योद्धा’
दिलीप सिंह, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 28 Apr 2017 09:52 AM IST
विज्ञापन
गौरव खन्ना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरव खन्ना
गौरव ने बताया कि मेरे हिसाब से शो की यूएसपी यही है कि इसका निर्माण और निर्देशन निखिल सिन्हा ने किया है और मेरे लिये ये किरदार करने की ये वजह काफी थी। निखिल का काम पूरी इंडस्ट्री जानती है और मेरे लिये यह दूसरा मौका था। मुझे हर किरदार की गहराई पसंद आयी। मेरे किरदार वीरेंद सिंह के शारीरिक और भावनात्मक पहलुओं पर काफी काम किया गया है और उसके किरदार, बॉडी लैंग्वेज, कॉस्ट्यूम और उसकी प्रतिक्रियाओं पर काफी बारीकी से काम किया गया है। वह अपने कलाकारों को किरदार में डुबा देते हैं और कट बोलने तक उन्हें इसमें रमने देते हैं। यह मेरे लिये नया जॉनर है और अब तक मैं जो कर रहा था उससे अलग करने का बेहद दिलचस्प मौका है।
गौरव खन्ना
गौरव का कहना है कि टीवी सीरियल ‘प्रेम या पहेली : चंद्रकांता’ में मेरे किरदार वीरेंद्र सिंह की यूएसपी यही है कि वह बोलता कम है और काम ज्यादा करता है। यह एक्शन आधारित किरदार है। वीरेंद्र सिंह एक बहादुर और निर्दयी योद्धा है। तो इस किरदार को करने का मेरा मकसद यही था कि मैं खुद को चुनौती दूं और देखूं कि मैं ऐसे अलग अलग मनोभावों वाले किरदार को कैसे करता हूं। शो में वीरेंद सिंह का किरदार भावनाओं के उतार चढ़ाव से भरा हुआ है।अब तक मैं रोमांटिक किरदार करने के लिये जाना जाता हूं और पहली बाद दर्शक मुझे कॉस्ट्यूम ड्रामा में वो भी इतने अलग में पहली बार देखेंगे। शुरू में जब निखिल ने मुझे इस किरदार का प्रस्ताव दिया तो मैं थोड़ा हैरान था लेकिन खुद में निखिल का विश्वास देखकर मैंने हां कर दिया। पहले मैं थोड़ा हिचकिचाहट में थो लेकिन जिस तरह दिन बीत रहे हैं और शूटिंग आगे बढ़ रही है, यह नया आत्मविश्वास मेरे अंदर आता जा रहा है। एक मस्तमौला इंसान से एक निर्दयी योद्धा के रिकदार में उतरने में मुझे 15 से 20 दिनों का समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरव खन्ना
एक्टर गौरव खन्ना के अनुसार टीवी में इतने सालों के अनुभव के बाद मैंने यही जाना है कि ऑनस्क्रीन रोमांस तभी सही होता है जब आप अपने सह-कलाकार के ऑफस्क्रीन दोस्त होते हो। दोनों के बीच का कम्फर्ट लेवल दृश्य को सही तरीके से करने में मदद करता है। मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि इसके पहले मैं ये सब सहजता से कर पाया। मेरे खयाल से कृतिका काफी बेहतरीन अदाकारा और मस्तमौला लड़की है। इस मामले में हम दोनों में अच्छी निभेगी। वह भी खांटी पंजाबी है और मैं भी। वह भी खाने की शौकीन है और मैं भी तो हममें बहुत सी समानताएं हैं। पर्दे के पीछे हमारी दोस्ती काफी अच्छी है और मुझे पूरा विश्वास है कि दर्शकों को पर्दे पर भी हमारी केमिस्ट्री पसंद आयेगी।
विज्ञापन
गौरव खन्ना
गौरव ने यह भी बताया कि मेरी अभी शादी हुयी है और मैं फिलहाल इसका लुत्फ ले रहा हूं। मेरी पत्नी भी अभिनेत्री है तो वह इस पेशे की जरूरतों को अच्छी तरह समझती है। उसकी तरफ से कोई निर्देश नहीं हैं क्योंकि वह भी काफी मस्तमौला है। उसे पता है कि मैं रोमांटिक किरदारों के लिये ही मशहूर हूं। वह सिर्फ इतना चाहती है कि मैं वक्त पर घर आ जाऊं ताकि उसे अकेली बोर न होना पड़े। मैं भी कोशिश करता हूं कि काम लेकर घर पर न जाऊं लेकिन यह काफी मुश्किल होता है क्योंकि किरदार की मांग होती है और मैं अपने काम को लेकर बेहद जुनूनी हूं।