{"_id":"6a82e91b65e58cdf2f05ff6f","slug":"kanpur-youth-dies-of-electrocution-while-repairing-cooler-motor-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: कूलर की मोटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: कूलर की मोटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आकर युवक की मौत
Mon, 17 Aug 2026 04:27 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 17 Aug 2026 04:27 PM IST
विज्ञापन
सूरज सिंह की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधनू थानाक्षेत्र के जामू गांव में रविवार देर शाम कूलर की मोटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आकर सूरज सिंह (32) की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सूरज सिंह रनिया स्थित फैक्टरी में काम करते थे। परिवार में पत्नी पूजा, बच्चे महक, कार्तिक और मां सदाकली हैं।
विज्ञापन
बड़े भाई लल्लन ने बताया कि रविवार देर शाम बिजली आपूर्ति बाधित होने के दौरान सूरज घर के पीछे हिस्से में लगे कूलर की खराब मोटर को ठीक करने में जुट गया। इसी दौरान अचानक बिजली आने पर वह करंट की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलसकर बेहोश हो गया। हादसे के बाद परिजन उसे आनन-फानन लेकर बिधनू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बिधनू थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि परिजन के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन