सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chapter of D-2 gang closes with Afzal arrest

यूपी: पांच भाइयों ने पैदा की थी कानपुर में दहशत, अफजाल की गिरफ्तारी के साथ डी-2 गैंग का चैप्टर क्लोज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 22 Dec 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
सार

सन 2004 में हीर पैलेस के बाहर डी-2 गैंग की पुलिस से मुठभेड़ हुई थी। गिरोह के सरगना रफीक ने एसटीएफ के सिपाही धर्मेंद्र चौहान की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना में अफ जाल भी नामजद था। गैंग की चर्चा पूर्वांचल के बड़े माफियाओं के बीच भी होने लगी थी।

Chapter of D-2 gang closes with Afzal arrest
अफजाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अफजाल की गिरफ्तारी के साथ ही 20 साल पहले आतंक का पर्याय बने डी-2 गैंग का चैप्टर क्लोज हो गया है। गैंग के कुछ सदस्य मर चुके हैं, बाकी जेल में हैं। डी-2 गैंग और इंटर स्टेट 273 गैंग को सरगना रफीक अपने पांच भाइयों अतीक, शफीक, बिल्लू, बाले और अफजाल के साथ मिलकर खड़ा किया था।
Trending Videos


इस गैंग ने करीब दो दशक पहले अपराध की एक नई इबारत लिख दी थी। रंगदारी, अपहरण, फिरौती, मादक पदार्थों, असलहों की तस्करी, सुपारी किलिंग, वक्फ बोर्ड की संपत्तियों पर कब्जा करने जैसे अपराध करने में यह गैंग माहिर था। गैंग को मजबूती देने का काम मोस्टवांटेड रफीक करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


2005 में रफीक की हत्या के बाद गैंग की मानो रीढ़ टूट गई। रफीक की मौत का फायदा उसके भतीजे टायसन ने उठाया और गिरोह की कमान अपने हाथों में ले ली। पिंटू सेंगर हत्याकांड के आरोप में उसे भी जेल भेजा गया। उधर छह में तीन भाइयों की मौत हो गई।

जेल भेजे गए अफजाल के अलावा अतीक आगरा जेल में बंद है। सरगना रफीक को कोलकाता से पुलिस रिमांड पर कानपुर लाई थी, तभी दूसरे गैंग ने उसकी हत्या कर दी थी। मुंबई जेल में शफीक की भी मौत हो चुकी है। बिल्लू की भी मौत हो चुकी है। बाले कानपुर जेल में बंद है। 

2004 में रफीक ने की थी एसटीएफ सिपाही की हत्या
सन 2004 में हीर पैलेस के बाहर डी-2 गैंग की पुलिस से मुठभेड़ हुई थी। गिरोह के सरगना रफीक ने एसटीएफ के सिपाही धर्मेंद्र चौहान की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना में अफजाल भी नामजद था। गैंग की चर्चा पूर्वांचल के बड़े माफियाओं के बीच भी होने लगी थी। पूर्वांचल के एक बड़े माफिया ने भी इस गैंग से कई घटनाएं कराई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed