{"_id":"6a7ff0f8acf776b31b075aa5","slug":"chitrakoot-accident-speeding-truck-runs-over-two-motorcycles-two-dead-and-two-critically-injured-driver-flees-2026-08-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइकों को रौंदा, दो की मौत और दो गंभीर घायल, चालक वाहन छोड़कर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइकों को रौंदा, दो की मौत और दो गंभीर घायल, चालक वाहन छोड़कर फरार
Sat, 15 Aug 2026 10:24 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 15 Aug 2026 10:24 AM IST
सार
Chitrakoot News: मऊ थाना क्षेत्र स्थित अहिरी मोड़ के पास शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में दो छात्रों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों और छात्रों द्वारा हाईवे जाम करने की सूचना पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चित्रकूट जिले में मऊ थाना क्षेत्र के अहिरी मोड के पास शनिवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइकों को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर एक बाइक क्षतिग्रस्त मिली।
विज्ञापन
वहीं, दोनों छात्र का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। उसका सिर करीब 100 मीटर दूर पड़ा था और हाथ-पैर भी अलग-अलग जगहों पर बिखरे मिले। सूचना पर पहुंची मऊ थाना पुलिस ने घायलों को सीएचसी मऊ में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। दोनों को प्रयागराज रेफर कर दिया गया है, पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार
प्रथम दृष्टया बताया जा रहा है कि मृतक छात्र 15 अगस्त कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद से झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर जाम लग गया है। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और छात्र पहुंच गए हैं, जो हाईवे जाम करने की तैयारी में हैं।