सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chitrakoot Head on collision between Scorpio and dumper massive fire erupts after fuel tank explodes

Chitrakoot: स्कॉर्पियो और डंपर की सीधी भिड़ंत; तेल टंकी फटने से लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 31 Mar 2026 04:55 PM IST
विज्ञापन
सार

Chitrakoot News: चित्रकूट के रैपुरा में स्कॉर्पियो और डंपर की टक्कर के बाद डंपर की तेल टंकी फटने से भीषण आग लग गई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन हाईवे पर एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।

Chitrakoot Head on collision between Scorpio and dumper massive fire erupts after fuel tank explodes
तेल की टंकी फटने से डंपर जला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

चित्रकूट जिले में रैपुरा थाना क्षेत्र के बांधी के पास सुबह लगभग चार बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें डंपर की तेल टंकी फटने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की वजह से झांसी- मिर्जापुर हाईवे पर करीब एक घंटे तक जाम जैसी स्थिति बनी रही। फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। दोनों के सवार बाल-बाल बच गए।

Trending Videos

सुबह चार बजे गुजरात नंबर की एक स्कॉर्पियो कर्वी की ओर से प्रयागराज की तरफ जा रही थी। बांधी के पास पहुंचते ही प्रयागराज की ओर से आ रहे डंपर में टक्कर हो गई। इससे डंपर की तेल टंकी फट गई, और आग लग गई। तेल की वजह से आग तेज बढ़ गई। आग की लपटों को देख कर आने जाने वाले वाहन चालकों ने अपने अपने वाहन रोक दिया और फायर बिग्रेड को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन





फायर बिग्रेड ने आग बुझाया, तो रास्ता बहाल कराया गया
मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया। वाहन चालक रमेश ने बताया कि एक कार से प्रयागराज जा रहा था। बांधी के पास पहुंचा, तो डंपर में आग लगी थी। फायर बिग्रेड की टीम बुझाने में जुटी थी। घटना के बाद दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई थी। थाना प्रभारी आशुतोष तिवारी ने बताया कि डंपर व स्कॉर्पियो में टक्कर होने के बाद आग लगने की सूचना मिली थी। फायर बिग्रेड ने आग बुझाया, तो रास्ता बहाल कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed