{"_id":"6a53b7b5f25da6a19f03839b","slug":"chitrakoot-husband-consumes-poison-along-with-children-following-a-dispute-with-his-wife-2026-07-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot: पत्नी से विवाद के बाद पति ने बच्चों संग खाया जहर, तीनों प्रयागराज रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot: पत्नी से विवाद के बाद पति ने बच्चों संग खाया जहर, तीनों प्रयागराज रेफर
Sun, 12 Jul 2026 09:23 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 12 Jul 2026 09:23 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में पीड़ित से जानकारी लेते एसपी व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानिकपुर थाना क्षेत्र के सरहट गांव में रविवार को पत्नी से विवाद के बाद एक पति ने अपने दो बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। शाम को परिजनों को तीनों बेहोशी की हालत में मिले। नाजुक हालत देख पहले सीएचसी से जिला अस्पताल फिर यहां से प्रयागराज रेफर किया गया है।
विज्ञापन
सरहट निवासी गणेश चंद्र ने बताया कि उनके बड़े भाई शिव चंद्र गुप्ता (40) का शनिवार शाम पत्नी वंदना देवी से विवाद हो गया था। यह विवाद बच्चों रूपाली (11) और मानस गुप्ता (8) की पढ़ाई के दौरान डांट-फटकार के लिए हुआ था। विवाद से नाराज होकर शिव चंद्र रविवार सुबह करीब आठ बजे बच्चों को साथ लेकर घर से निकल गए। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। शाम करीब चार बजे खंभेश्वर आश्रम के पास पत्थरों के बीच तीनों बेहोशी की हालत में मिले।
विज्ञापन
परिजन आनन-फानन में तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। अस्पताल में होश आने पर शिव चंद्र ने बताया कि उसने और बच्चों ने जहरीला पदार्थ खाया है। उनकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक पीयूष कांत राय और क्षेत्राधिकारी फहद अली जिला अस्पताल पहुंचे और पीड़ितों का हाल जाना। जिला अस्पताल में भी स्थिति में सुधार न होने पर दो एंबुलेंस से तीनों को प्रयागराज के स्वरूपरानी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।