{"_id":"6a528f5d88f132b25b0754e4","slug":"two-die-of-snakebite-woman-hospitalized-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-133534-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: सांप के डसने से दो की मौत, एक महिला अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: सांप के डसने से दो की मौत, एक महिला अस्पताल में भर्ती
Sun, 12 Jul 2026 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट/राजापुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सांप के डसने से एक महिला और एक बुजुर्ग की मौत हो गई। एक अन्य महिला का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। राजापुर थाना क्षेत्र के उत्तमपुर निवासी बड़कू राम (60) को धान की नर्सरी की सिंचाई करते समय सांप ने डस लिया। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसी तरह, सदर कोतवाली क्षेत्र के बरमपुर निवासी चंपा देवी (46) को शुक्रवार रात घर में सोते समय सांप ने डस लिया। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन उनकी भी मौत हो गई। भरतकूप के पहरा निवासी आरती देवी (36) को भी रात में सांप ने डस लिया, उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन