{"_id":"6a323a9f4568ebe0f8002244","slug":"congress-leader-daughter-in-law-dies-after-hanging-herself-under-suspicious-condition-in-etawah-2026-06-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: तीन माह पहले शादी, अब संदिग्ध मौत, घर में ऐसे हाल में मिली कांग्रेस नेता की बहू; परिजन ने कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: तीन माह पहले शादी, अब संदिग्ध मौत, घर में ऐसे हाल में मिली कांग्रेस नेता की बहू; परिजन ने कही ये बात
अमर उजाला नेटवर्क, इटावा
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:44 AM IST
विज्ञापन
सार
इटावा में कांग्रेस नेता की बहू ने संदिग्ध हालत में फंदे पर लटकी मिली। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। तीन महीने पहले शादी हुई थी। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। ससुरालीजन फरार हो गए।
Congress leader daughter-in-law dies
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
इटावा के मोहल्ला लोधी में मंगलवार दोपहर कांग्रेस नेता व अधिवक्ता की बहू ने संदिग्ध हालात में फंदा लगा लिया। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में मायके पक्ष ने पति व ससुरालियों पर बेटी को दहेज के लिए मार डालने का आरोप लगाकर हंगामा काटा। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।
थाना कोतवाली क्षेत्र के कटरा फतेह महमूद खां मोहल्ला लोधी निवासी यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव और अधिवक्ता हंसमुखी शंखवार के पुत्र सचिन शंखवार की शादी 11 मार्च 2026 को आगरा के जैतपुरा निवासी नरेंद्र कुमार की बेटी मोना से हुई थी।
मोना ने मंगलवार दोपहर संदिग्ध हालात में घर में फंदा लगा लिया। पति व ससुराली उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत की खबर सुनकर पिता नरेंद्र, भाई शिवम समेत मायके पक्ष के अन्य लोग जिला अस्पताल पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा होता देखकर ससुराल पक्ष के लोग वहां से भाग गए।

शिवम ने आरोप लगाया कि बहन के ससुराल पक्ष के लोग शादी के बाद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। आए दिन पीटते थे। मंगलवार दोपहर में ससुराल वालों ने फोन कर बहन के पेट में दर्द होने की बात बताई थी। यहां आकर देखा तो बहन अस्पताल में मृत अवस्था में मिली।
आरोप लगाया कि बहन का गला घोंटकर पति व ससुराल वालों ने उसकी हत्या की है। शिवम के अनुसार मोना चार-भाई बहनों में दूसरे नंबर की थी। हंगामे की सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी डॉ. केके मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।