फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cows jaws were blown off due to bomb blast in Kanpur

इंसानियत शर्मसार: बम फटने से गाय के जबड़े के उड़े चीथड़े, खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज, पुलिस ने शुरू की जांच

Fri, 28 Oct 2022 07:04 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 28 Oct 2022 07:04 AM IST
सार

काकादेव थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मशार करने वाली तस्वीर सामने आई है। दरअसल, यहां अज्ञात लोगों ने गाय के मुंह में बम लगा दिया। उसके फटने से गाय के जबड़े के चीथड़े उड़ गए और उसे गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Cows jaws were blown off due to bomb blast in Kanpur
बम फटने से घायल गाय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में काकादेव के नवीन नगर में एक गाय के जबड़े में बम फट गया। इससे जबड़े के चीथड़े उड़ गए। गुरुवार देर शाम जब सोशल मीडिया पर उसका वीडियो वायरल हुआ तब पुलिस व नगर निगम के अफसर सक्रिय हुए। तत्काल उसका इलाज शुरू कराया गया।

विज्ञापन


काकादेव पुलिस जांच कर रही है कि यह किसी की शरारत है या कहीं पड़ बम गाय ने खा लिया और फट गया। पुलिस की शुरुआती जांच में यह तो स्पष्ट हो गया कि पटाखा फटने से ही गाय का जबड़ा फटा है। घटनास्थल स्पष्ट न होने से पुलिस को जांच में थोड़ी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


साथ ही, फुटेज जुटाए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, किसी की शरारत सामने आई तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। साथ ही, सख्त से सख्त कार्रवाई भी होगी। उधर नगर निगम की टीम ने गाय का इलाज शुरू कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कूड़े के ढेर के पास दिखी गाय
कूड़े के ढेर के पास का भी एक वीडियो सामने आया है। इसमें गाय खड़ी दिखाई दे रही है। पुलिस पता कर रही कि कहीं उसी ढेर से पटाखा, तो गाय ने नहीं खा लिया। पुलिस की शुरुआती जांच में इसकी आशंका अधिक है।

सीसीटीवी फुटेज जुटाए जा रहे हैं। एक दो और वीडियो मिले हैं। आशंका है कि कूड़े के ढेर में पड़ा पटाखा गाय ने खा लिया और वह फट गया। जांच जारी है। अगर किसी ने शरारत की होगी, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।  -बीपी जोगदंड, पुलिस कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed