सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

यूपी की उद्योगनगरी में ऐसे पर्दाफाश हुए 'कालेधन के कुबेर'

टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 18 Jan 2018 08:42 AM IST
विज्ञापन
Demonetised notes worth Rs 96 crore found in Kanpur
96 कराेड़ की करेंसी की जानकारी देती पुल‌िस
उत्तर प्रदेश की औद्योगिक राजधानी माने जाने वाले कानपुर में 96 करोड़ रुपये के पुराने नोट बरामद हुए हैं। इस सिलसिले में कुछ बड़े कारोबारियों समेत 16 लोगों को हिरासत में लिया गया है। नाेट बंदी के बाद यह कालेधन का सबसे बड़ा जखीरा पकड़ा गया है। यूपी की उद्योगनगरी में क्राइम ब्रांच अाैर एनअाईए की टीमाें ने म‌िलकर 'कालेधन के कुबेर' का पर्दाफाश क‌िया है। 

 

Trending Videos

हवाला के जरिये या अन्य माध्यमों से औने-पोने दामों में बदलने की योजना

Demonetised notes worth Rs 96 crore found in Kanpur
कानपुर में बरामद 96 कराेड़ की बैन करेंसी
पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) अनुराग आर्या ने बुधवार को बताया की एनआईए के इनपुट के बाद पुलिस ने आईजी की अपराध शाखा के साथ स्वरूपनगर, गुमटी, जनरलगंज और अस्सी फिट रोड स्थित व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर ताबडतोड़ छापा मारकर बंद हो चुके 1000 और 500 नोटों की लगभग 96 करोड़ की करेंसी बरामद की गई। इस सिलसिले में 16 लोगोंं को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आशंका जताई जा रही है ‌क‌ि इन नोटों को हवाला के जरिये या अन्य माध्यमों से औने-पोने दामों में बदलने की योजना थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

पकडे गये लोगों में हैदराबाद के भी दो व्यक्ति शामिल

Demonetised notes worth Rs 96 crore found in Kanpur
कानपुर में पकड़ा गया कराेड़ाें का काला धन

पहले मोहित और संतोष यादव नामक दो लोगों को पकड़ा गया। उनसे हुई पूछताछ के आधार पर बिल्डर एवं कपड़ा कारोबारी आनंद खत्री, मोहित के अलावा प्रोफेसर संतोष समेत 16 लोगों हिरासत में लिया गया है। उन्होंने दावा किया कि कारोबारी आनंद खत्री के यहां से सबसे अधिक पुराने नोट लगभग 50 करोड़ बरामद किए गये हैं। पकडे गये लोगों में हैदराबाद के भी दो व्यक्ति शामिल हैं। कानपुर में नोट बंदी के बाद अब तक की सबसे पुराने नोट बरामद किए गये हैं।

 

 

नोट बंदी के बाद अब तक की सबसे पुराने नोट बरामद किए गये

Demonetised notes worth Rs 96 crore found in Kanpur
छानबीन करती पुल‌िस
छापे के दौरान उनके अलावा पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) डा० गौरव ग्रोवर और अन्य अधिकारी शामिल थे। छापे में मिले पुराने नोट की गिनती का काम अभी जारी है। पकड़े गये लोगों से सघन पूछताछ जारी है। कानपूर में पुलिस द्वारा बरामद किये गए पुरानी कैरेन्सी नोटों को भरने के लिए पुलिस ने पांच बड़े बड़े बक्से मंगवाए है इन बक्सों में ही 96 कराेड़ 62 लाख की रकम भरी जाएगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed