Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur Action over negligence regarding criminal incidents SHO and police outpost in charge sent to lines

फतेहपुर: वारदातों में लापरवाही पर गिरी गाज, थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, एसपी ने की सख्त कार्रवाई

Tue, 17 Nov 2026 10:18 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 17 Nov 2026 10:18 AM IST
सार

Fatehpur News: ललौली थाना क्षेत्र में हत्या और लूट की वारदातों का खुलासा न कर पाने पर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने कड़ी कार्रवाई की है। लापरवाही और सुस्त विवेचना के चलते ललौली थानाध्यक्ष और दतौली चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

विज्ञापन
Fatehpur Action over negligence regarding criminal incidents SHO and police outpost in charge sent to lines
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र में हत्या और लूट की वारदातों का खुलासा न होने पर थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर किया है। जन सूचना प्रकोष्ठ प्रभारी को नई तैनाती मिली है। फतेहपुर में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने कार्रवाई की है। थाना ललौली के थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह और थाना ललौली, प्रभारी चौकी दतौली रोहित कुमार को लाइन हाजिर किया गया है।

विज्ञापन

वहीं, प्रभारी निगरानी प्रकोष्ठ रहे निरीक्षक श्रवण कुमार सिंह को थाना सुल्तानपुर घोष का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। प्रभारी जन सूचना प्रकोष्ठ रहे निरीक्षक दुर्गेश प्रसाद गुप्ता को ललौली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। बता दें थाना क्षेत्र में करीब तीन सप्ताह पूर्व एक महिला की हत्या कर फेंका गया शव बरामद हुआ था। इसके बाद एक घर में घुसकर महिला की हत्या के बाद 26 लाख रुपये का सामान बदमाश लूट ले गए थे। दोनों मामलों में ललौली पुलिस के हाथ खाली हैं। यही कार्रवाई का कारण माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed