Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur Body of a missing woman found naked in a graveyard suspected case of misdeed followed by murder

यूपी: कब्रिस्तान में नग्न अवस्था में पड़ा मिला महिला का शव, साड़ी से कसा था गला, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Tue, 17 Nov 2026 09:57 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 17 Nov 2026 09:57 AM IST
सार

Fatehpur News: औंग थाना क्षेत्र में 13 नवंबर से लापता एक महिला का शव आशापुर स्थित कब्रिस्तान के जंगल में नग्न अवस्था में मिला। शव के पास से अस्पताल के पर्चे और दवाएं बरामद हुई हैं, जबकि परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन
Fatehpur Body of a missing woman found naked in a graveyard suspected case of misdeed followed by murder
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले में औंग थाना क्षेत्र के आशापुर स्थित कब्रिस्तान के जंगल में रविवार सुबह महिला का नग्न अवस्था में शव पड़ा मिला। वह 13 नवंबर से लापता थी। शव के पास दवाओं के पर्चे, दवाएं और जांच रिपोर्ट मिली है। कुछ दूरी पर खाई में एक चप्पल भी मिली है। परिजन दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं।

विज्ञापन

रविवार तड़के करीब चार बजे एक ग्रामीण खेत में पानी लगाने के लिए ट्यूबवेल से पाइप बिछाने जा रहा था। तभी कब्रिस्तान के जंगल में नग्न अवस्था में क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का शव देखकर वह घबरा गया और घर लौट आया। सुबह उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस और परिजन घटनास्थल पर पहुंचे।

विज्ञापन
Trending Videos

दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
एक युवक ने महिला की पहचान बहन के रूप में की।उसने बताया कि बहन 13 नवंबर को आशापुर स्थित आरएस वर्मा अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने और दवा लेने गई थी। इसके बाद से वह घर नहीं लौटी थी। परिस्थितियों के आधार पर परिजन ने आशंका जताई जा रही है कि महिला को जबरन जंगल में ले जाकर दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई।

विज्ञापन

महिला के पास से मोबाइल नहीं मिला
बड़े भाई ने बताया कि बहन औंग स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की ग्रामीण शाखा से रुपये निकालने भी गई थी। मोबाइल में रिचार्ज न होने के कारण पहले उससे संपर्क नहीं हो पा रहा था। रविवार को रिचार्ज कराने के बाद फोन की घंटी बज रही थी। हालांकि, महिला के पास से मोबाइल नहीं मिला है। महिला की शादी करीब 25 वर्ष पहले थानपुर निवासी एक युवक से हुई थी।

विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
उसकी कोई संतान नहीं थी। पति की सड़क हादसे में मौत के बाद वह बड़े भाई के साथ रहती थी। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक, सीओ बिंदकी प्रियांक जैन, एसओजी टीम और बकेवर थाने की पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed