{"_id":"6afbdf47ef2b72a491082bd3","slug":"kanpur-speeding-dcm-trucks-tire-suddenly-burst-vehicle-overturn-and-scatter-its-cargo-four-people-injured-2026-11-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर हादसा: तेज रफ्तार डीसीएम का अचानक फटा टायर, वाहन पलटने से सड़क पर बिखरा सामान, चालक समेत चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कानपुर हादसा: तेज रफ्तार डीसीएम का अचानक फटा टायर, वाहन पलटने से सड़क पर बिखरा सामान, चालक समेत चार घायल
Tue, 17 Nov 2026 10:30 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Tue, 17 Nov 2026 10:30 AM IST
सार
Kanpur News: कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर मंगलवार भोर पहर परचून का सामान लादकर फतेहपुर जा रही एक डीसीएम का टायर फटने से वह पलट गई। हादसे में चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि हाईवे पर करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
Kanpur Road Accident
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के पास मंगलवार भोर पहर को बड़ा हादसा हो गया। कानपुर घंटाघर से परचून का सामान लादकर फतेहपुर के खागा जा रही डीसीएम का अचानक टायर फट गया। टायर फटते ही डीसीएम अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई।
विज्ञापन
हादसे में डीसीएम पर सवार चालक शकील (48) पुत्र कल्लू निवासी मोहम्मदपुर कला थाना थरियांव फतेहपुर, महेंद्र सिंह (27) पुत्र गजराज सिंह निवासी ग्राम शिकारपुर थाना खागा, धर्मेंद्र (35) पुत्र गजराज और ओम किशन (42) पुत्र स्व. शिव भूषण निवासी ग्राम पूरा थाना खागा घायल हो गए।
विज्ञापन
Trending Videos
घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया
टक्कर इतनी तेज थी कि डीसीएम में लदा सारा परचून का सामान हाईवे पर बिखर गया। हादसे के बाद कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। सूचना मिलते ही महाराजपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सरसौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। इसके बाद डीसीएम को क्रेन से किनारे कराया गया, तब जाकर यातायात सुचारू हो सका।
