{"_id":"6a410bee656a8411310dcbab","slug":"drunken-son-reaches-home-beats-father-after-being-reprimanded-hangs-himself-shortly-after-2026-06-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बुरी लत ने छीनी जिंदगी: नशे में झूमते हुए घर पहुंचा बेटा, टोकने पर पिता को पीट दिया, कुछ देर बाद फंदे पर झूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुरी लत ने छीनी जिंदगी: नशे में झूमते हुए घर पहुंचा बेटा, टोकने पर पिता को पीट दिया, कुछ देर बाद फंदे पर झूला
Sun, 28 Jun 2026 05:28 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 28 Jun 2026 05:28 PM IST
सार
Banda News: नशे में पिता को पीटकर युवक ने फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया। घटना अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के गुमाई गांव के सुखारी पुरवा की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निमंत्रण से शराब पीकर लौटे युवक को घरवालों ने मना किया तो उसने अपने पिता को पीट दिया। इससे पिता क्षुब्ध होकर खेत में धान की बेड़ लगाने चला गया। उधर, देर रात युवक ने घर के बाहर बनी छानी में छप्पर की धन्नी से फंदा लगा लिया। मां ने देखा तो परिजनों को जानकारी हो सकी।
अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के गुमाई गांव के सुखारी पुरवा निवासी शोभा ने बताया कि उसका बड़ा भाई सत्यप्रकाश (35) बीते शनिवार की रात पड़ोसी देशराज के यहां से निमंत्रण में शराब पीकर घर आया था। पिता मुन्ना ने शराब पीने से मना किया तो सत्यप्रकाश से मुन्ना का झगड़ा हो गया। सत्यप्रकाश ने अपने पिता को पीट दिया। इससे क्षुब्ध होकर पिता अपने खेत में धान की बेड़ लगाने चला गया। इस बीच देर रात करीब एक बजे सत्यप्रकाश ने घर के बाहर बनी छानी में छप्पर की धन्नी से साड़ी से फंदा लगा लिया।

मां रानी ने देखा तो उसे फंदे से उतारकर एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने सत्यप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। पिता मुन्ना ने बताया कि चार पुत्रियों में वह एकलौता पुत्र था। उसके एक पुत्र व एक पुत्री है। घर में पत्नी संतोषी है।
वह अक्सर शराब पीकर घरवालों से मारपीट करता था। मजदूरी करके अपना भरण पोषण करता था। थाना इंस्पेक्टर राकेश तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। मृतक शराब पीने का आदी था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।