{"_id":"6a45323c880bda519a065a85","slug":"elderly-woman-living-at-her-parental-home-after-divorce-from-husband-hangs-herself-2026-07-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: शादी के बाद बच्चे न होने पर पति ने दिया था तलाक, मायके में रह रही बुजुर्ग पत्नी ने मौत को गले लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: शादी के बाद बच्चे न होने पर पति ने दिया था तलाक, मायके में रह रही बुजुर्ग पत्नी ने मौत को गले लगाया
Wed, 01 Jul 2026 11:36 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:36 PM IST
सार
पति से तलाक के बाद मायके में रह रही बुजुर्ग पत्नी ने आत्महत्या कर ली। दूसरी शादी से हुए बच्चों ने मायके पहुंच पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में पति से तलाक के बाद मायके में गुजर बसर कर रही एक बुजुर्ग महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर पति की दूसरी पत्नी के बच्चों ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया। थाना क्षेत्र के मानपुर अमखेरवा निवासी शिव शरण त्रिपाठी की शादी थाना क्षेत्र के मवइया गांव निवासी शिवरानी (60) के साथ हुई थी।
शिवशरण की दूसरी पत्नी के बेटे अमर मणि त्रिपाठी ने बताया कि उनकी कोई संतान नहीं हो रही थी। इस वजह से उनके पिता शिवशरण ने उनकाे तलाक देकर दूसरा विवाह कर लिया था। अब उनके तीन बेटे हैं। बताया कि तलाक के बाद शिवरानी मायके आ गई थीं लेकिन उनके पिता उनको गुजारा भत्ता दे रहे थे। बताया कि बुधवार सुबह जानकारी हुई कि शिवरानी ने बरामदे में फंदा लगा लिया।

जानकारी पर वह गांव पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम करवाया। थाना प्रभारी मार्कंडेय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजन की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।