पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi Seven people including a father and son suffered burns after being struck by lightning

Hardoi: बिजली गिरने से पिता-पुत्र समेत सात झुलसे, बारिश से बचने को मचान के नीचे ली थी शरण, अस्पताल में भर्ती

Thu, 02 Jul 2026 04:17 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 02 Jul 2026 04:17 PM IST
सार

Hardoi News: पाली के दरियापुर बलभद्र में खेत में बनी मचान पर बिजली गिरने से सात लोग झुलस गए हैं। घायलों में पिता-पुत्र भी शामिल हैं, जिन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
Hardoi Seven people including a father and son suffered burns after being struck by lightning
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले में पाली थाना क्षेत्र के दरियापुर बलभद्र में बारिश से बचने को खेत में बनी मचान के नीचे बैठे लोगों पर बृहस्पतिवार दोपहर बिजली गिर गई। बिजली गिरने से पिता पुत्र समेत सात लोग झुलस गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद इन सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

दरियापुर बलभद्र निवासी उमेश (35) खेती करते हैं। बताया कि खेतों में इन दिनों में खीरे की फसल है। बृहस्पतिवार सुबह वह गुड़ाई कर रहे थे। साथ में गांव के ही अंशू (28) भी थे। दोपहर लगभग एक बजे उमेश का पुत्र सचिन (17) बेटी कोमल (15) और डिंपल (7) के साथ ही गांव के शेरू (25) और नीरज (20) खाना लेकर खेत में गए थे।

विज्ञापन





मचान पर ही बिजली गिरी
इसी दौरान बारिश होने पर यह सब लोग खेत में ही बनी मचान के नीचे बैठ गए। मचान पर ही बिजली गिरने से यह सभी लोग झुलस गए। जानकारी मिलते ही आस पास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंच गए। परिजनों को सूचना दी। इन सभी को पीएचसी पाली से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed