फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उपचुनाव में आमने-सामने भाजपाई, मैदान से बाहर होकर तमाशा देख रहे सपाई-बसपाई

Thu, 13 Sep 2018 08:24 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 13 Sep 2018 08:24 AM IST
विज्ञापन
Election of Block head in etawah
डेमो पिक
यूपी के इटावा जिले में महेवा ब्लॉक प्रमुख का उपचुनाव अब लोगों के लिए रोचक हो गया है। उपचुनाव में भाजपा नेता ही लड़ते नजर आ रहे हैं। सपा- बसपा मैदान के बाहर खड़े होकर भाजपाइयों के बीच की लड़ाई का तमाशा देख रही है। दोनों दावेदारों के कई समर्थकों ने पाला बदल लिया है। सपा ब्लॉक प्रमुख के विरुद्ध भाजपा नेताओं के इशारे पर अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले गोविंद त्रिपाठी की राह में अब भाजपा के नेता ही रोड़ा बना रहे हैं।

 
Election of Block head in etawah
डेमो पिक
अविश्वास प्रस्ताव के बाद अकेले ब्लॉक प्रमुख के भाजपा से दावेदार माने जा रहे गोविंद त्रिपाठी की राह में कुछ पार्टी नेताओं ने अशोक चौबे को दावेदार बनाकर खड़ा कर दिया। दोनों दावेदार अब अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए बीडीसी मतदाताओं को अपने साथ लाने की जुगत में लगे हैं। 106 बीडीसी सदस्यों वाले ब्लॉक महेवा में जीत के लिए 54 बीडीसी सदस्यों की दरकार होगी। दोनों दावेदार अपने पास पर्याप्त बीडीसी मतदाता होने का दावा कर रहे हैं।
Election of Block head in etawah
डेमो पिक
भाजपा बुधवार शाम तक प्रत्याशी का नाम तय नहीं कर पाई थी। हालांकि अभी तक भाजपा जिलाध्यक्ष ने किसी भी उम्मीदवार की अधिकृत घोषणा नहीं की है। गुरुवार को सुबह 11 बजे नामांकन होगा। 14 सितंबर को पर्चा वापसी और 15 सितंबर को मतदान होगा। महेवा के ब्लॉक प्रमुख के पद के लिए दूसरे दिन एक भी पर्चा नहीं बिका। इससे यह स्पष्ट हो गया कि प्रमुख पद पर भाजपा समर्थित ही दो लोग आमने सामने लड़ेंगे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Election of Block head in etawah
डेमो पिक
आपको बता दें कि पहले दिन दो ही पर्चे बिके थे। इसमें अशोक चौबे ने दो सेट तथा रीना त्रिपाठी पत्नी गोविंद त्रिपाठी ने नामांकन पत्र खरीदा था। इसमें ही आमने सामने कड़ी टक्कर के आसार के हैं। देखना यह है कि गुरुवार को भी 9 से 11 तक भी पर्चे वितरित होंगे। आगामी ब्लॉक प्रमुख के नामांकन के लिए पुलिस प्रशासन ने ब्लॉक में जाकर सुरक्षा व्यवस्था के लिए बैरीकेडिंग लगवाई है। ब्लॉक के 200 मीटर के दायरे में प्रतिष्ठान भी तीन दिन बंद रहेंगे ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed