सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah Accident Tractor Collides with Moped One Dead Two Seriously Injured Body Sent for Postmortem

Etawah Accident: ट्रैक्टर ने मोपेड को मारी टक्कर, एक की मौत और दो गंभीर घायल, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 19 Mar 2026 02:49 PM IST
विज्ञापन
सार

Etawah News: बकेवर-भरथना मार्ग पर ट्रैक्टर की टक्कर से मोपेड सवार दयाशंकर की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और पड़ोसी घायल हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Etawah Accident Tractor Collides with Moped One Dead Two Seriously Injured Body Sent for Postmortem
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

इटावा जिले में बकेवर-भरथना मार्ग पर एक ट्रैक्टर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में मोपेड सवार दंपती सहित तीन लोग घायल हो गए। 112 पुलिस की कार से तीनों घायलों को उपचार के लिए 50 शैया अस्पताल  पहुंचाया गया। तीनों को जिला अस्पताल रेफर किया।

Trending Videos

जिला अस्पताल ले जाते समय घायल पति ने दम तोड़ दिया।  बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम पिलखना निवासी दयाशंकर (52), पत्नी सुहागवती (50), एक अन्य पड़ोसी भगवानदास के साथ अपनी मोपेड से बुधवार रात करीब आठ बजे औरैया से अपनी ससुराल से गांव पिलखर जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल जिला अस्पताल में भर्ती
बकेवर भरथना मार्ग पर चटोरपुर गांव के सामने भरथना की तरफ से आ रहे एक ट्रैक्टर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे मोपेड सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची डायल 112 की कार से पुलिस कर्मी तीनों घायलों को 50 शैया अस्पताल उपचार के लिए लेकर पहुंचे। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed