फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah Attempted misdeed of a teenage girl who had gone to graze cattle acquaintances of her mother accused

UP: ‘शराब, बीहड़ और मां का साथ', पशु चरा रही किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, रातों-रात महिला फरार, ऐसे बची जान

Sat, 15 Aug 2026 03:29 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 15 Aug 2026 03:29 PM IST
सार

Etawah News: लवेदी थाना क्षेत्र के एक बीहड़ी गांव में पशु चराने गई 16 वर्षीय किशोरी के साथ मां के परिचित युवकों द्वारा दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवकों ने किशोरी के कपड़े फाड़ दिए और विरोध करने पर अभद्रता की, जिसके बाद दोनों बहनें किसी तरह जान बचाकर थाने पहुंचीं।

विज्ञापन
Etawah Attempted misdeed of a teenage girl who had gone to graze cattle acquaintances of her mother accused
थाना लवेदी, इटावा - फोटो : amar ujala

विस्तार

इटावा जिले में लवेदी थाना क्षेत्र के बीहड़ी गांव में शुक्रवार को नाबालिग 16 वर्षीय किशोरी खेतों में पशु चराने गई थी। इसी दौरान खेतों पर शराब पी रहे चार युवकों ने किशोरी की मां के सामने ही उससे दुष्कर्म करने का प्रयास किया। युवक बीहड़ में किशोरियों की मां के साथ बैठे शराब पी रहे थे। किशोरी अपनी 10 वर्षीय छोटी बहन के साथ पशु चराने गई थी। युवकों ने किशोरी के कपड़े फाड़ दिए।

विज्ञापन

दोनों बहनें शोर मचाकर किसी तरह बचकर लवेदी थाने शिकायत करने पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुटी।  दोनों बहनों ने घटना की शिकायत लवेदी थाना पुलिस से की। पुलिस से शिकायत के बाद किशोरियों की मां जो कोई नेपाली महिला थी। घटना के बाद शनिवार भोर में घर से भाग गई। किशोरियों ने मां का जिला मुख्यालय तक पीछा भी किया। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वे मां के कहने पर पशु चराने गई थी।

विज्ञापन

आरोपियों ने दुष्कर्म का प्रयास किया
वहां पहले से मौजूद एक स्थानीय निवासी, जो मां का कथित परिचित बताया जा रहा वह और अन्य साथी शराब पी रहे थे।  करीब शाम 4:20 बजे जब पीड़िता ने उनके आचरण का विरोध किया, तो आरोपियों ने उस पर अभद्रता शुरू कर दी। शोर सुनकर छोटी बहन पास आई और दोनों ने मिलकर विरोध कर वहां से भागकर अपनी जान बचाई। पीड़िता ने यह भी कहा कि आरोपियों ने उनके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

मां घर से बिना बताए चली गई मां
रात में पीड़ित परिवार थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कर घर लौटा तो पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें पीटा और मां ने भी नामजद लोगों का साथ दिया। अगली सुबह मां घर से बिना बताए चली गई। दोनों बहनों ने मां का पीछा कर इटावा बस अड्डा तक खोजा, लेकिन मां बस में बैठकर चली गईं।  परिवार के मुताबिक पीड़िता के पिता फतेहाबाद में हलवाई का काम करते हैं।

विज्ञापन

दो लोगों पर मुकदमा दर्ज
परिवार में चार बेटियां हैं। पीड़िता दूसरी नंबर की बेटी हैं। पीड़िता ने बताया कि मां के साथी अक्सर शराब पीते हैं और रात में घर में आते-जाते रहते हैं। थाना प्रभारी अनिल कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो लोगों पर छेड़खानी व बाल संरक्षण पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही तथ्य स्पष्ट होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed