सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Farmer Commits Suicide After Potato Crop Suffers Losses; Dies

Etawah: आलू की फसल में नुकसान होने पर किसान ने लगाया फंदा, मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 23 Mar 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
सार

2.10 लाख के कर्ज लेकर आलू की फसल की थी। बहनोई के मुताबिक सही दाम न मिलने से पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ था।

Etawah: Farmer Commits Suicide After Potato Crop Suffers Losses; Dies
गौरव तिवारी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आलू की फसल में पांच लाख का नुकसान होने से आहत किसान ने छह दिन पहले घर में फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। गंभीर हालत में सैफई में इलाज चल रहा था। रविवार रात इलाज के दौरान किसान ने दम तोड़ दिया। थाना फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के शांति कॉलोनी निवासी गौरव तिवारी किराना दुकान चलाते थे। इसमें आमदनी न होने पर परिवार के भरण पोषण में परेशानी हो रही थी। मृतक के बहनोई सुधीर कुमार निवासी चिंताइन थाना किशनी मैनपुरी ने बताया कि गौरव ने पहली बार खेती का काम किया था। उन्होंने अपनी ससुराल नगला सलहदी में करीब 30 बीघा खेत रिश्तेदारों और परिचितों से 2.10 लाख का कर्ज लेकर बटाई पर लिया था।

Trending Videos


इसमें आलू की फसल की थी लेकिन आलू के दाम बेहद कम मिलने से उन्हें लगभग पांच लाख रुपये का नुकसान हो गया। आर्थिक नुकसान और कर्ज के दबाव से आहत होकर गौरव परेशान रहने लगे। बहनोई ने बताया कि 17 मार्च की शाम गौरव ने आर्थिक नुकसान व कर्ज के दबाव में घर में फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों के देख लेने पर चीख-पुकार मच गई। गंभीर हालत में परिजन गौरव को लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां डॉक्टर ने हालत नाजुक देख उसे सैफई रेफर कर दिया। रविवार रात गौरव तिवारी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गौरव तिवारी अपने पीछे पत्नी कीर्ति और पांच साल के बेटे व मां को रोता-बिखलता छोड़ गए हैं। गौरव अपनी मां बबली तिवारी के इकलौते बेटे थे। उनकी दो बहनें हैं जिनकी शादी हो चुकी है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed