Etawah: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गांजा तस्कर गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से हुआ घायल, तमंचा समेत ये बरामद
Etawah News: वैदपुरा में मंगलवार रात पुलिस मुठभेड़ के दौरान 25 हजार का इनामी गांजा तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने उसके पास से उसके पास से एक तमंचा, दो खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटावा जिले में वैदपुरा पुलिस ने शातिर 25 हजार के इनामी गांजा तस्कर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़ा गया आरोपी करीब डेढ़ साल से फरार चल रहा था। मंगलवार रात करीब 12 बजे वैदपुरा थाना प्रभारी नागेन्द्र चौधरी टीम के साथ बरी तिराहे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
मुखबिर से सूचना मिली कि एनडीपीएस एक्ट में करीब डेढ़ साल से फरार 25 हजार का इनामी सुभाष यादव निवासी ग्राम नगला इमलिया, थाना पिलुआ, एटा ट्रक से उतरकर नगला बरी तिराहे से हवाई पट्टी जाने वाले मार्ग पर ग्राम नगरिया की तरफ खड़ा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दी। पुलिस को अपनी ओर आता देख आरोपी घबरा गया और तेज कदमों से ग्राम नगरिया की तरफ भागने लगा।
ये सामान हुआ बरामद
पुलिसकर्मियों ने जब उसे रुकने की चेतावनी दी, तो आरोपी ने खुद को घिरा देख जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग की। पुलिस की ओर से चलाई गई गोली सीधे बदमाश के दाहिने पैर में जा लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। पुलिस ने उसे तत्काल दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक तमंचा, दो खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
नवंबर 2024 से लगातार चल रहा था फरार
पुलिस ने मुठभेड़ में घायल हुए सुभाष यादव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी ग्रामीण श्रीश्चंद्र ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त सुभाष यादव बेहद शातिर किस्म का मादक पदार्थ तस्कर है। वह वैदपुरा थाने में गांजा तस्करी के मामले में नौ नवंबर 2024 से लगातार फरार चल रहा था, जिसके चलते उस पर 25 हजार रुपये इनाम घोषित किया गया था। वैदपुरा थाना पुलिस ने उसके खिलाफ जानलेवा हमले, और आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।